50 मेगापिक्सल कैमरा, 16GB RAM से लैस iQOO Neo 7 Racing Edition देगा दस्तक, ऐसे देखें लॉन्च इवेंट

iQOO ने अक्टूबर में iQOO Neo 7 को पेश किया था जो कि दुनिया का पहला Dimensity 9000 Plus चिप वाला फोन था। इस महीने की शुरुआत में iQOO Neo 7 SE पहले Dimensity 8200v चिप वाले फोन के तौर पर आया। वहीं अब Neo 7 लाइनअप का तीसरा फोन iQOO Neo 7 Racing Edition मार्केट में Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट के साथ आ रहा है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इसका लॉन्च इवेंट कैसे देख सकते हैं और इस फोन में क्या कुछ खास होने वाला है।
 

iQOO Neo 7 Racing Edition लॉन्च इवेंट कैसे देखें

iQOO Neo 7 Racing Edition को चीन में 29 दिसंबर को 7 बजे पेश किया जाएगा। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग iQOO के Weibo अकाउंट के जरिए होगी। कीमत की बात करें तो iQOO Neo 7 Racing Edition की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। बाजार में आने के बाद इस फोन की टक्कर Redmi K60 Pro, Realme GT Neo 5 और OnePlus Ace 2 से हो सकती है।
 

iQOO Neo 7 Racing Edition के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो iQOO ने iQOO Neo 7 Racing Edition की कुछ डिटेल्स जारी की हैं, जिसमें इस फोन की बैटरी, चिपसेट और चार्जिंग कैपेसिटी का खुलासा हुआ है। हालांकि TENAA लिस्टिंग से इस डिवाइस के बारे में लगभग सबकुछ पता चल गया है। आपको बता दें कि TENAA पर iQOO Neo 7 Racing Edition मॉडल नंबर V2232A के साथ नजर आया।

डाइमेंशन की बात करें तो iQOO Neo 7 Racing Edition की लंबाई 164.81mm, चौड़ाई 76.9mm, मोटाई 8.85mm और वजन 197 ग्राम है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जो कि फुल एचडी प्लस 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन प्रदान करेगी। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट कर सकती है।

इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा। इस फोन में 8GB / 12GB / 16GB LPDDR5 RAM आ  सकती है। वहीं इसमें 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इस फोन को 120 वॉट चार्जर से 0-50 प्रतिशत चार्ज होने में सिर्फ 8 मिनट्स का समय लगता है।

कैमरा के लिए iQOO Neo 7 Racing Edition के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। वहीं रियर में ओआईएस सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस आईक्यू फोन में IR ब्लास्टर, 5G कनेक्टिविटी, अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

 

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *