India vs Sri Lanka 1st ODI 2023 : थोड़ी देर में शुरू होगा मैच, ऐसे देखें ऑनलाइन

T20I सीरीज में श्रीलंका को पटखनी देने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में जीत का सपना लेकर मैदान में उतरने जा रही है। भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमों के बीच आज यानी 10 जनवरी से वनडे मैच खेले जाएंगे। जैसाकि हमने बताया यह 3 मैचों की सीरीज है और भारत इसकी मेजबानी करेगा। वनडे यानी 50 ओवरों वाले मैच के लिहाज से यह साल काफी अहम है। क्रिकेट वर्ल्‍ड कप भी इसी साल आयोजित होना है, जिसकी मेजबानी का जिम्‍मा भारत संभाल रहा है। हम आपको बताने जा रहे हैं आज होने वाले क्रिकेट मैच को आप कहां और कब लाइव देख सकते हैं।   
भारतीय क्रिकेट टीम आज साल 2023 का अपना पहला एकदिवसीय मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलने जा रही है। यह मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। भारत बनाम श्रीलंका का यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे से इसका लाइव टेलिकास्‍ट शुरू होगा। आप डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप पर भी लाइव मैच स्ट्रीम कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस मैच में ओपनिंग करने के लिए शुभमन गिल उतरेंगे। बांग्‍लादेश के खिलाफ डबल सेंचुरी मारने वाले ईशान किशन को टीम में जगह नहीं मिली है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *