माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने के बाद से Elon Musk कंपनी में बड़े बदलाव कर रहे हैं। ट्विटर के स्टाफ को मस्क ने एक नया मैसेज दिया है। उन्होंने वर्कर्स से यह तय करने के लिए कहा है कि वे कंपनी में अधिक घंटों तक काम करना चाहते हैं या तीन महीने की सेवरेंस पे लेकर इस्तीफा देंगे। इसके लिए स्टाफ को गुरुवार शाम तक एक लिंक को क्लिक करने के लिए कहा गया है। 

 इस लिंक में लिखा है कि इसकी पुष्टि करें कि ‘आप नए ट्विटर का हिस्सा बनना चाहते हैं।’ इस लिंक को क्लिक नहीं करने वाले वर्कर्स का कंपनी से इस्तीफा माना जाएगा। मैसेज में कहा गया है, “आप जो भी फैसला लेते हैं, ट्विटर को सफल बनाने की आपकी कोशिशों के लिए धन्यवाद।” Reuters ने यह मैसेज देखा है। इस बारे में Reuters की ओर से भेजे गए प्रश्नों को ट्विटर ने उत्तर नहीं दिया। मस्क ने मैसेज में बताया है कि ट्विटर 2.0 को तेजी से बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इसका मतलब है कि अधिक घंटों तक काम करना होगा। केवल असाधारण प्रदर्शन करने वालों पास किया जाएगा। 

इस महीने की शुरुआत में मस्क ने वर्कर्स के वर्क फ्रॉम होम या रिमोट लोकेशन से वर्क पर बैन लगा दिया था। उन्होंने इसके साथ ही वर्कर्स को मुश्किल दौर के लिए तैयार रहने की सलाह दी थी। उनका कहना था कि इकोनॉमी की स्थिति और यह विज्ञापनों पर निर्भर ट्विटर जैसी कंपनी पर कैसे असर डालेगी इसे नजरअंदाज करने का कोई तरीका नहीं है। मस्क ने ट्विटर के स्टाफ को अपनी पहली ईमेल में नए रूल्स के बारे में जानकारी दी थी। ट्विटर को टेकओवर करने के बाद मस्क ने कंपनी के लगभग आधे स्टाफ की छंटनी कर दी थी। इसके अलावा उन्होंने Twitter Blue सब्सक्रिप्शन का प्राइस बढ़ाकर आठ डॉलर कर दिया है। 

इससे पहले ट्विटर के वर्कर्स के लिए स्थायी तौर पर कहीं से भी वर्क करने की व्यवस्था थी। कंपनी ने महामारी के दौरान रिमोट लोकेशन से वर्क की शुरुआत की थी। मस्क ने कहा कि वह ऐसी व्यवस्था के खिलाफ हैं और प्रत्येक मामले के आधार पर इसकी अनुमति दी जाएगी। मस्क ने ईमेल में कहा था कि आगे का रास्ता मुश्किल है और सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होगी। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *