बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दृश्यम 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म का क्रेज रिलीज से पहले ही नजर आ रहा था। ऐसे में दृश्यम 2 की पहले दिन की कमाई के लिए भी बड़े कयास लगने शुरू हो गए थे जो कि सच साबित होता दिख भी रहा है। जिन भी लोगों ने अब तक फिल्म देखी है, वे इस मूवी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसके साथ ही अजय देवगन पर भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अजय देवगन एक बार फिर से अपनी फिल्म दृश्यम 2 में किए शानदार काम के लिए छा गए हैं। 

दृश्यम 2 की रिलीज का आज पहला दिन है। रिलीज के एक दिन पहले ही फिल्म एडवांस बुकिंग से 4.5 करोड़ के लगभग कमा चुकी थी। फिल्म के ट्रेलर को मिले रेस्पॉन्स से ही अंदाजा लगाया जाना शुरू हो गया था कि फिल्म अच्छा बिजनेस करने वाली है। कुछ घंटे पहले ही मशहूर फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श (Taran Adarsh) ने दृश्यम 2 (Drishyam 2) का रिव्यू पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने फिल्म को 4 स्टार रेटिंग (4 star rating) दी है। इसके अलावा फिल्म की पहले दिन हुई टिकट बुकिंग के बारे में भी आंकड़े जारी किए हैं। जिसके मुताबिक आज सुबह 9 बजे तक फिल्म के 1.28 लाख टिकट बिक चुके थे। अब तक यह आंकड़ा 1.5 लाख के लगभग पहुंच चुका होगा। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म पहले दिन बम्पर कमाई कर सकती है। 

 
अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, और अक्षय खन्ना जैसे मंझे हुए कलाकारों से सजी ये फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है। अभी तक जिन लोगों ने फिल्म देखी है, अजय देवगन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्विटर पर फिल्म के बारे में लोगों के रिएक्शन देख आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म एक बार फिर से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होती दिख रही है। एक यूजर ने लिखा है, ‘फिल्म 100 करोड़ के पार जाएगी।’ तो एक यूजर ने लिखा, ‘वन वर्ड रिव्यू- जबरदस्त!’ (एक शब्द में कहूं तो- जबरदस्त!) एक पोस्ट में लिखा गया है, ‘पावर पैक्ड, मिस मत करें!’ इसी तरह के न जाने कितने ही पोस्ट सोशल मीडिया पर फिल्म की सफलता की कहानी कह रहे हैं। 

  
दृश्यम 2 के पब्लिक रिएक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म पहले दिन कमाई का बड़ा आंक़ड़ा हासिल कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 15 करोड़ के लगभग कमा सकती है।

फिल्म का पहला भाग 2015 में आया था जो कि लोगों के दिल-ओ-दिमाग पर अभी तक छाया हुआ है। फिल्म में अभी भी ऑडियंस की जबरदस्त रुचि देखी जाती है। अब दूसरे भाग के साथ अजय देवगन एक बार फिर से इतिहास दोहराते नजर आ रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस जमकर तारीफें बटोरी रही हैं। आप भी इस फिल्म के बारे में अपनी राय कमेंट्स में बता सकते हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *