चीन ने किया 2022 का आखिरी स्‍पेस लॉन्‍च, ‘मुसीबत’ में पड़ा फ‍िलीपींस, जानें पूरा मामला

चीन ने साल 2022 का अपना आखिरी स्‍पेस लॉन्‍च कल यानी गुरुवार को कर दिया। लेकिन इस लॉन्‍च ने फ‍िलीपींस को ‘मुसीबत’ में डाल दिया है। जिस लॉन्‍ग मार्च 3बी रॉकेट (Long March 3B) से चीन ने अपने सैटेलाइट को लॉन्‍च किया, उसका मलबा फ‍िलीपींस के इलाके में गिर सकता है। फिलीपीन स्पेस एजेंसी ने रॉकेट के मलबे के गिरने की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को लॉन्‍ग मार्च 3बी रॉकेट ने जिचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से उड़ान भरी थी। यह रॉकेट अपने साथ शियान-10 02 (Shiyan-10 02) सैटेलाइट लेकर गया था, जिसका इस्‍तेमाल अंतरिक्ष के पर्यावरण की मॉनिटरिंग के लिए किया जाएगा। 

चीन के स्‍पेस लॉन्‍च के बाद फिलीपीन स्पेस एजेंसी (PhilSA) ने कहा कि लॉन्ग मार्च 3बी रॉकेट के मलबे के असंतुलित होकर गिरने की संभावना है। एजेंसी ने उन अनुमानित जगहों के बारे में भी बताया है जहां रॉकेट का मलबा गिर सकता है।  

अच्‍छी बात यह है कि रॉकेट मलबे के जमीनी इलाके या शहरी क्षेत्र में गिरने की संभावना नहीं है। हालांकि इसकी वजह से जहाजों, विमानों, मछली पकड़ने वाली नावों आदि को खतरा हो सकता है। हालांकि मलबा कहां गिरेगा, इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं है। एजेंसी ने कहा है कि यह काफी हद तक मौसम और पृथ्‍वी के रोटेशन पर निर्भर करेगा। फ‍िलीपीन की स्‍पेस एजेंसी ने कहा है कि रॉकेट का मलबा दिखाई देता है, तो फौरन लोकल अधिकारियों को जानकारी दी जाए। 

एजेंसी ने आम लोगों से कहा है कि रॉकेट मलबे के नजदीक ना जाएं, उसमें जहरीले अवशेष हो सकते हैं। गौरतलब है कि कल हुआ लॉन्‍च एक सप्‍ताह में चीन का दूसरा स्‍पेस लॉन्‍च था। यह पहली बार नहीं है, जब चीनी रॉकेट के मलबे ने फ‍िलीपींस और अन्‍य पड़ोसी देशों को ‘परेशान’ किया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) यह कहती रही है कि चीन अपने स्‍पेस रॉकेटों को नियंत्रित तरीके से पृथ्‍वी पर नहीं गिराता।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *