7000mAh बैटरी, 8GB रैम, 10 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ सस्ता Teclast M40 Pro 2023 टैबलेट लॉन्‍च, जानें कीमत

कोरोना महामारी के बाद लैपटॉप व टैबलेट की डिमांड मार्केट में काफी बढ़ी है। वर्क फ्रॉम होम या बिजनेस मीटिंग्स आदि के लिए लोग टैबलेट या लैपटॉप का खूब इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसे में एक चाइनीज कंपनी ने किफायती दाम में भरपूर फीचर्स वाला टैबलेट लॉन्च किया है। यह टैबलेट Teclast ने लॉन्च किया है जिसे Teclast M40 Pro 2023  नाम दिया है। टैबलेट UNISOC T616 SoC से लैस है। यह 10.1 इंच स्‍क्रीन के साथ आता है। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Teclast M40 Pro 2023 की कीमत

Teclast M40 Pro 2023  की कीमत 13,459 रुपये बताई गई है। ग्लोबल मार्केट्स के लिए इसका रिटेल प्राइस करीब 199.99 डॉलर के आसपास है जिसे कंपनी ने इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया है। टैबलेट को खरीद के लिए AliExpress पर भी लिस्ट किया गया है। 
 

Teclast M40 Pro 2023 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस

Teclast M40 Pro 2023 में 10.1 इंच डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट के लिहाज से यह डिस्‍प्‍ले साइज परफेक्‍ट कहा जा सकता है। डिस्‍प्‍ले पर 1920 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन में आप कंटेंट देख सकते हैं। इसमें 16:10 का एस्पेक्ट रेश्यो मिलता है। Teclast M40 Pro 2023 एंड्रॉयड 12 पर चलता है। यूजर्स को प्‍योर एंड्रॉयड एक्‍सपीरियंस देने का दावा कंपनी ने किया है। टैबलेट में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। 

कंपनी ने टेकलास्ट एम40 प्रो 2023 को UNISOC T616 प्रोसेसर से पैक किया है। इसे सपोर्ट करने के लिए 8GB LPDDR4x रैम टैब में मिलती है, जबकि इंटरनल स्‍टोरेज 128GB तक है। Teclast M40 Pro 2023 में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। यूजर्स की उम्‍मीद के मुताबिक यह पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात की जाए, तो डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0 आदि का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इससे पहले Teclast M40 Plus को भी लॉन्च किया था जो कि लगभग समान स्पेसिफिकेशंस साथ आता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *