सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने जब पृथ्वी के लिए उड़ान भरी, तो टीम को लीड कर रही थीं अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की निकोल मान। वह अंतरिक्ष में उड़ान भरने वालीं अमेरिकी मूल की पहली महिला हैं। सभी ने शनिवार को स्पेस स्टेशन से चेकआउट किया। करीब 19 घंटों बाद सभी पृथ्वी में पहुंचे। रिपोर्टों के अनुसार, अंतरिक्ष यात्रियों का कैप्सूल कुछ देर तक समुद्र में ही तैरता रहा। वहां से उन्हें पिक किया गया।
अंतरिक्ष यात्री कुछ दिन पहले ही धरती पर पहुंच जाते, लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया। जो चार अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे उनमें अमेरिका के अलावा रूस और जापान के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। इनमें 38 साल की अन्ना किकिना भी शामिल हैं, जो बीते 20 साल में अमेरिकी अंतरिक्ष यान पर उड़ान भरने वाली पहली रूसी महिला बनीं। उनके अलावा नासा के पायलट जोश कसाडा और जापानी अंतरिक्ष यात्री कोइची वाकाटा भी पृथ्वी पर लौट आए।
Are you ready for a splashdown?
We’ve got live coverage from the Gulf of Mexico as #Crew5 returns to Earth and gets picked up by our recovery team. Splashdown is currently scheduled for 9:02pm ET (0202 UTC March 12). https://t.co/HyWBNcOEHi
— NASA (@NASA) March 12, 2023
दिलचस्प तथ्य है कि जब अंतरिक्ष यात्र पृथ्वी पर लौट रहे थे, तो उनका कैप्सूल को 1,930 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। चारों अंतरिक्ष यात्री जब धरती से 24 किलोमीटर दूर थे, तो उन्होंने दो पैराशूट पर सवार होकर कैप्सूल से खुद को अलग कर लिया। जानकारी के अनुसार, अब जो अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर आगे का सफर कर रहे हैं, उनमें से 3 अमेरिका के, 3 रूस के और एक संयुक्त अरब अमीरात से हैं।