Bigg Boss 16: इन कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस से सीधे रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी-13 में मारी एंट्री!

सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 16’ का फिनाले अब बहुत नजदीक आ गया है। 24 घंटे से बस कुछ ही घंटे ज्यादा अब आपके और फिनाले के बीच में रह गए हैं। शो में अब केवल पांच कंटेस्टेंट बचे हैं जिनमें शिव ठाकरे, शालीन भनौट, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी और एमसी स्टेन शामिल हैं। फिनाले से पहले ही एक कंटेस्टेंट की किस्मत जबरदस्त तरीके से चमक गई है। खबर है कि पांचों में एक कंटेस्टेंट को रोहित शेट्टी के सुपर पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन का ऑफर मिला है! जल्द ही रोहित शेट्टी का खतरों के खिलाड़ी-13 शुरू होने वाला है और बिग बॉस में से उसका पहला कंटेस्टेंट भी चुन लिया गया है। क्या है पूरी बात, हम आपको बताते हैं। 

बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले कल यानि कि 12 फरवरी की शाम को होने जा रहा है। 12 फरवरी को शो 7 बजे से ही शुरू हो जाएगा। बिग बॉस की तरह ही टीवी पर प्रसारित होने वाला पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी का सीजन 13 भी जल्द ही शुरू होने वाला है। शो के पहले दो कंटेस्टेंट्स का नाम भी सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर चल रही खबर की मानें तो शिव ठाकरे और अर्चना गौतम को खतरों के खिलाड़ी-13 के लिए चुन लिया गया है। रोहित शेट्टी बिग बॉस 16 के फिनाले में पहुंच रहे हैं। लेकिन उनकी एंट्री शो में आज ही होने वाली है, इसका प्रोमो मेकर्स की ओर से जारी भी कर दिया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी यह खबर चल रही है कि शिव ठाकरे बिग बॉस 16 के विनर हो सकते हैं। लेकिन शो जीतने से पहले ही उन्होंने रोहित शेट्टी का दिल जीत लिया है और कथित तौर पर खतरों के खिलाड़ी 13 का ऑफर उनको दिया गया है। रोहित शेट्टी बिग बॉस हाउस मेंबर्स से खतरनाक स्टंट करवाते दिखाई देने वाले हैं। शायद इसकी वजह ये भी है कि वह अपने शो के लिए सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट को चुनने वाले हैं। यहां तक कि रोहित शेट्टी ये भी कहते नजर आने वाले हैं कि जो भी कंटेस्टेंट उनके बताए टास्क को पूरा करेगा, उसे खतरों के खिलाड़ी में जाने का मौका मिलेगा।  
शिव ठाकरे के साथ ही प्रियंका चाहर चौधरी भी स्ट्रॉन्ग दावेदार मानी जा रही हैं। अर्चना गौतम भी मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं और उनका चयन भी खतरों के खिलाड़ी के लिए हो गया है, ऐसा कहा जा रहा है। प्रियंका को BB16 क्वीन ऑफ द वीक भी बनाया गया है।  
Big Boss 16 Grand Finale में अब बहुत कम वक्त बचा है और जल्द ही विनर सबके सामने होगा। लेकिन अगर शिव ठाकरे को खतरों के खिलाड़ी के लिए चुने जाने की बात सच साबित होती है, तो ऐसा पहली बार होगा जब बिग बॉस से सीधे किसी कंटेस्टेंट को खतरों के खिलाड़ी में जाने का मौका मिल रहा है। इससे पहले एकता कपूर भी अपने शो के लिए कंटेस्टेंट चुनने बिग बॉस में आ चुकी हैं। खैर, इस खबर पर मुहर कल रोहित शेट्टी के फैसले के बाद ही लगाई जा सकेगी। तब तक आप आज के शो में कंटेस्टेंट के मजेदार स्टंट्स का मजा लें। मनोरंजन जगत की लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *