बड़ी डिस्प्ले, 14 दिनों की बैटरी से लैस Redmi Watch 3 और Band 2 लॉन्च, 50 मीटर गहरे पानी में भी करेगा काम

Redmi Watch 3 और Redmi Band 2 को आज चीन में लॉन्च कर दिया गया है। वियरेबल गैजेट्स ने Redmi K60 सीरीज स्मार्टफोन के साथ डेब्यू किया है। Watch 3 बीते साल आई Watch 2 के सक्सेसर के तौर पर आई है, जबकि Band 2 साल 2020 में आए Band का सक्सेसर है। यह आप इन लेटेस्ट डिवाइस के बारे में विस्तार से जान सकते हैं कि इनमें क्या कुछ खास होने वाला है।
 

Redmi Watch 3 और Redmi Band 2 की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Redmi Watch 3 की कीमत RMB 499 (5,923 रुपये)है। वहीं Redmi Band 2 की कीमत RMB 159 (1,887) रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह मिडनाइट ब्लैक और ड्रीम व्हाइट कलर्स में उपलब्ध है। दोनों डिवाइस आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
 

Redmi Watch 3 के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Redmi Watch 3 में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD रेजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट है। स्क्वायर डायल वाली यह वॉच पहले के मुकाबले 14.8 प्रतिशत बड़ी स्क्रीन और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। इसमें दाईं ओर एक बटन है। सेफ्टी के लिए 50 मीटर तक पानी में सुरक्षित रह सकती है। Watch 3 में हार्ट-रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्लीप एंड स्ट्रेस ट्रैकर, ब्रीद एक्सरसाइज और महिलाओं के मेंस्ट्रुअल साइकिल मॉनिटर से लैस है। यह डिवाइस 120 से अधिक एक्सरसाइज मोड्स का सपोर्ट करती है। इसमें आउटडोर एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए एक इनबिल्ट जीपीएस भी है। Redmi Watch 3 में ब्लूटूथ कॉलिंग, इमरजेंसी एसओएस मोड और अन्य फीचर्स हैं। बैटरी के लिए इसमें 289mAh की बैटरी दी गई है जो कि 12 दिनों तक चल सकती है।
 

Redmi Band 2 के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस के लिए Redmi Band 2 में 1.47 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलती है जो कि पुरानी जनरेशन के मुकाबले में 76 प्रतिशत बड़ी है। यह 9.99mm स्लिम है और इसमें कोई बटन नहीं है। डिवाइस 5 ATM तक वाटरप्रूफ है। फिटनेस बैंड में हार्ट-रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्लीप एंड स्ट्रेस ट्रैकर, ब्रीद एक्सरसाइज और मेंस्ट्रुअल साइकिल मॉनिटर जैसे हेल्थ-ट्रैकिंग सेंसर हैं। यह 30 स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करता है। इसमें 210mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 14 दिनों तक चल सकती है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *