Avatar 2 Vs Cirkus : भारत में 200 करोड़ के करीब पहुंची अवतार 2, जानें पहले दिन सर्कस ने कितने कमाए

Avatar 2 Vs Cirkus : रोहित शेट्टी की फ‍िल्‍म सर्कस (Cirkus) आज यानी 23 दिसंबर को रिलीज हो गई है। इस फ‍िल्‍म का सीधा मुकाबला जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ (Avatar 2) से है। अवतार 2 ने दुनिया भर में अपनी सफलता का डंका बजाया हुआ है। भारत में भी यह फिल्म शानदार कमाई कर रही है। 16 दिसंबर को रिलीज हुई अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने पहले हफ्ते में कमाई की डबल सेंचुरी पर पहुंचने वाली है। यह भारत में पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हॉलीवुड फिल्म बन गई है। दावा किया जा रहा है कि शुक्रवार को अवतार 2 ने लेटेस्‍ट रिलीज सर्कस से ज्‍यादा कलेक्‍शन किया है। 

अवतार: द वे ऑफ वॉटर फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन भारत में 40.30 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। पहले वीकेंड में फ‍िल्‍म ने 128.80 करोड़ का बिजनेस किया। यह फिल्म अब अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच गई है। कहा जा रहा है कि एक हफ्ते में अवतार 2 का कलेक्‍शन 200 करोड़ रुपये पर पहुंचने वाला है। कल और परसों वीकेंड है। क्रिसमस का त्‍योहार भी है। माना जा रहा है कि बड़ी संख्‍या में लोग अवतार 2 को देखने पहुंचेंगे। 

बहरहाल, आज बॉक्‍स ऑफ‍िस पर रिलीज हुई है सर्कस। इस फ‍िल्‍म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्‍ट किया है और फ‍िल्‍म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े समेत कई कलाकार हैं। अनुमानों के मुताबिक अवतार 2 अपनी रिलीज के दूसरे शुक्रवार को 10 करोड़ रुपये की कमाई करती नजर आ रही है, तो वहीं सर्कस अपनी रिलीज के पहले दिन तकरीबन 8 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली है। इस हिसाब से अवतार 2 भारी पड़ती दिख रही है सर्कस 2 पर। यह अनुमान मीडिया रिपोर्ट्स में लगाए गए हैं। गैजेट्स 360 हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

कहा जा रहा है कि अवतार: द वे ऑफ वॉटर इस समय अपनी सफलता के नए रिकॉर्ड्स बना रही है। ऐसे में इसका सीधा असर रोहित शेट्टी की फिल्म पर पड़ने वाला है। इन दो फिल्मों के अलावा और कोई फिल्म फ‍िलहाल टक्‍कर में नहीं दिख रही। अजय देवगन की दृश्‍यम 2 पर्दे पर लगी तो है, लेकिन उसका कलेक्‍शन अब काफी कम हो गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *