Avatar 2 का धमाका जारी, दुनियाभर में 5 हजार करोड़ कमाने के साथ भारत में 200 करोड़ के पार कमाई

Avatar 2  Box office Collection: अवतार: द वे ऑफ वॉटर दुनिया भर के दर्शकों को खुब पसंद आ रही है। यहीं कारण है कि फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड लेवल पर तकरीबन 5 हजार करोड़ का बिजनेज कर हर तरफ धमाल मचा दिया है। वहीं भारत में भी इस फिल्म को खूब सफलता हासिल हो रही है। फिल्म अपने रिलीज से ही सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन करती नजर आ रही है। फिल्म देखने वाले इसके स्पेशल इफेक्ट्स, वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 16 दिसंबर को रिलीज इस फिल्म ने अपने पहले दिन में ही 40.30 करोड़ की शानदार कमाई कर सब को हैरान कर दिया था।

जेम्स कैरून की ये हालिया रिलीज फिल्म अब एक के बाद एक फिल्मों को कमाई के मामले में पछाड़ती जा रही है। फिल्म अपने पहले ही हफ्ते में बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हॉलीवुड फिल्म बन गई है। वहीं अब रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं।

अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने रिलीज से अब तक 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई भारत में कर ली है। वहीं इसके अब तक की कमाई की बात करें तो इसने पहले वीकेंड में 193.6 करोड़ की शानदार कमाई की थी। फिल्म ने अपने अंग्रेजी भाषा में 101.4 करोड़,  हिंदी में 60.8, तेलुगु में 18.95 करोड़, तमिल में 10 करोड़ और मलयालम में 2 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं दूसरे वीकेंड मेंल भी इस फिल्म के शानदार कलेक्शन की रिपोर्टस है।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में यानी शुक्रवार को 12.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं शनिवार को इसकी कमाई में पहले की मुताबिक बढ़ोतरी हुई और इसने अपने रिलीज के नौवें दिन 21 करोड़ का बिजनेस किया। जिसके मुताबिक इस फिल्म ने भारत में अब तक कुल 227.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

जेम्स कैमरून बेहतरीन फिल्मों के लिए मशहूर हैं। उन्होंने 13 साल पहले फिल्म अवतार रिलीज किया था। जिसे दुनिया भर के लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म अवतार 2 इसी का सीक्वल है। अवतार से पहले टाइटैनिक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। टाइटैनिक ने लगभग 18 हजार करोड़ की कमाई की थी। जिसके बाद अवतार ने 24 हजार करोड़ का बिजनेस कर इसका रिकॉर्ड तोड़ा था।
 

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *