50MP कैमरा, फ्लैट बॉडी डिजाइन के साथ आ सकता है Moto G 5G 2023, जानें सबकुछ

Motorola के आगामी स्मार्टफोन Moto G 5G (2023) की जानकारी लीक हो गई है। हालांकि कंपनी ने अभी तक अपने लोकप्रिय G सीरीज के फोन में अगली पेशकश का ऐलान नहीं किया है, लेकिन हालिया लीक से पता चलता है कि यह Moto G 5G (2022) का सक्सेसर हो सकता है। लीक में Motorola Moto G 5G (2023) प्रोटेक्टिव केस को नजर आया है, जिससे आगामी फोन के आने का सुझाव मिलता है। लीक में Moto G 5G (2023) के रेंडर भी शामिल हैं, जिससे आगामी स्मार्टफोन के डिजाइन और बिल्ड का पता चलता है।

स्लैशलीक्स ने मंगलवार को Moto G 5G (2023) के लिए एक क्लियर फोन केस की फोटो पोस्ट कीं। लीक की जानकारी लीकस्पिनर से मिलती है, जिसकी वेबसाइट पर 100 से ज्यादा कंफर्म लीक हैं। फोटो में आगामी फोन का रेंडर नजर आता है, जिससे शार्प ऐजेस के साथ एक फ्लैट बॉडी डिजाइन का पता चलता है।

लीक फोटो में स्क्रीन के टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट फ्रंट कैमरा और रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलने का पता चलता है। ड्यूल कैमरा एक रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल में नजर आ रहे हैं, जिसमें एक एलईडी फ्लैश शामिल है। कैमरा मॉड्यूल, मोटोरोला मोटो 5G (2022) जैसा ही 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस होने का भी इशारा करता है।

रेंडर्स में पता चल रही अन्य डिटेल्स में थिन बेजेल्स, दाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन और एक मेटैलिक सिल्वर डिजाइन और कलर वेरिएंट शामिल हैं। रेंडर्स में Motorola फोन का डिजाइन Moto G 5G (2022) से काफी अलग है, जिसमें कर्व्ड बॉडी डिजाइन था।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने Moto G 5G (2022) को अप्रैल में अमेरिका में लॉन्च किया था और बाद में यह कनाडा में उपलब्ध हुआ था। स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में उपलब्ध नहीं है। Moto G 5G (2022) में 6.5 इंच की HD+ IPS TFT डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1,600 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और 90Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो यह MediaTek Dimensity 700 SoC पर काम करता है। कैमरा के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के सात ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *