भारत में एयरटेल और जियो ने सीमित शहरों में 5जी नेटवर्क लॉन्च कर दिया है। अगर आप भी उन्हीं शहरों में रहते हैं तो और तेज इंटरनेट इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको उसके लिए 5जी फोन की जरूरत होगी। अगर आपके पास 5जी फोन नहीं है तो आप तो बाजार से खरीद सकते हैं। जी हां हम आपको आज 15 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध एक Motorola के 5G Smartphone के बारे में बता रहे हैं। फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड यह स्मार्टफोन कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल रहा है। आइए Motorola Moto G51 5G के बारे में जानते हैं।
 

Motorola Moto G51 5G पर ऑफर:

ऑफर की बात की जाए तो ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Motorola Moto G51 5G का 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 16 प्रतिशत छूट के बाद 14,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि यह 17,999 रुपये की एमआरपी पर लिस्टेड है। इस दौरान कुल 3 हजार रुपये की बचत हो रही है। अगर बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक मिल सकता है।

एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो 14 हजार रुपये तक कीमत को कम किया जा सकता है। हालांकि एक्सचेंज ऑफर पूरी तरह से ग्राहकों द्वारा एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। इसके लिए ग्राहक अपना पिन कोड दर्ज करके उपलब्धता चेक कर सकते हैं। अगर एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो फोन की प्रभावी कीमत 999 रुपये तक हो सकती है।
 

Motorola Moto G51 5G के स्पेसिफिकेशंस:

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Motorola Moto G51 5G में 6.8 इंच की Full HD+ डिस्प्ले आती है। स्टोरेज के लिए इसमें 4GB RAM और 64GB ROM से शुरुआत होती है, जिसे 1TB तक बढ़ा सकते हैं। कैमरा के लिए इसमें 50MP का पहला कैमरा, 8MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। प्रोसेसर के लिए यह Qualcomm Snapdragon 480 Pro पर काम करता है।

 

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *