पटना, मिस्टर मिस एवम मिसेज परफेक्ट बिहार सीज़न 6 का आयोजन राजधानी पटना के राज रिजॉर्ट में हुआ, इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन डायनेमिक इवेंट्स एंड प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया। इसमें सिलेब्रिटी जज रिया किशनचंदानी जो कि एमटीवी स्पिटसविला 13 से है वो आई हुई थी। कार्यक्रम में पटना शहर और बिहार तथा देश के अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग और बहुत उत्साहित होकर हिस्सा लिया । आयोजक मण्डल राजीव सिंह और मयंक ओझा ने बताया की इस फ़ैशन शो में 50 लोगों ने भाग लिया जो की बिहार के अलग अलग जगहों से है और कुछ तो अलग अलग राज्यों से है ।

राजीव सिंह एवं मयंक ओझा ने बताया कि इस फ़ैशन शो में तीन राउंड थे 1. इंट्रडक्शन राउंड 2. इंडो वेस्टर्न राउंड 3. कंसेप्चुअल राउंडजुरी मेंबर्स मे शामिल थे अदिति पाटवा (मिस परफेक्ट बिहार सिजन 4 की विजेता), नैना झा ( पीआर प्रोफेशनल एंड जेंडर ट्रेनर ) मो॰ राशिद (संस्थापक, फिट प्लैनेट जिम)।फ़ैशन शो के राउंड के बीच बीच में और भी बहुत सारी चीज़ें का आयोजन हुआ।मिस्टर परफेक्ट बिहार – सैफ़ शैख़, मिस परफेक्ट बिहार -जानवी राय एवं मिसेज परफेक्ट बिहार का खिताब- मिसेज़ प्रज्ञा सिंह के नाम रहा।इसी तरह फस्र्ट रनर अप – मिस्टर रौशन कुमार चौधरी, मिस मनस्वी दीप और मिसेज़ पूजा वर्मा, सेकेंड रनर अप – मिस्टर शुभम् कुमार, मिस अनामिका सिंह एवं मिसेज़ रागिनी राय रहे।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *