मुंबई। प्रकाश एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म माँ के चरणों में संसार 2 बहुत जल्द रिलीज होने वाली हैं।इस फिल्म के अभिनेता कृष्णा लाल यादव हैं।जिन्होंने इसमें मुख्य भूमिका निभाई हैं।इनके साथ अभिनेत्री सोनम ठाकुर ने अभिनय किया हैं।आपको बता दें कि यह फिल्म मां के चरणों में संसार का सिक्वल हैं।जो पूर्णतः पारिवारिक और मनोरंजक हैं।इससे पूर्व कई फिल्में अभिनेता कृष्णा लाल यादव की यूट्यूब पर रिलीज हैं। जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया हैं।वहीं कृष्णा लाल यादव ने बताया कि उनकी कई फिल्में रिलीज पर हैं,जो एक-एक करके बहुत ही जल्द रिलीज होंगी।इस फिल्म में कृष्णा लाल यादव का एक अलग अंदाज व अभिनय का नया रूप देखने को मिलेगा।
फिल्म के निर्माता जितेंद्र सिंह यादव,निर्देशक रवि पटेल,सह निर्माता रामेश्वत,संगीतकार एमएम ब्रदर्स,एक्शन डायरेक्टर अली खान,पोस्ट प्रोडक्शन मैजिक बिट्स स्टूडियोज हैं।फिल्म में अन्य प्रमुख कलाकारों में आलोक रंजन,ममता वर्मा,मुकेश यादव,संजय वर्मा,सशिता रॉय सहित अन्य ने भी अभिनय किया हैं।आने वाली फिल्मों को लेकर अभिनेता कृष्णा लाल यादव ने कहा कि जिस तरह से उनकी पूर्व की फिल्मों को दर्शकों ने अपना प्यार और आशीर्वाद दिया हैं।ठीक उसी तरह से उनकी आने वाली फिल्मों को भी दर्शक अपना प्यार और आशीर्वाद दें।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *