जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) के जहाज सुजुत्सुकी ने 9 और 10 मार्च के बीच कोच्चि में पोर्ट कॉल किया। जहाज का दक्षिणी नौसेना कमान बैंड द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जहाज के पोर्ट कॉल के दौरान, पेशेवर बातचीत और विभिन्न प्रशिक्षण स्कूलों का दौरा किया गया।
अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी अभियानों को पूरा करने के बाद जहाज जापान लौटने के मार्ग पर है। भारतीय, जापानी, फ्रांसीसी और ऑस्ट्रेलियाई नौसेनाओं के हिंद महासागर में अभ्यास करने की उम्मीद है।
