पटना, 09 नवंबर सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की 150 जयंती 10 नवंबर के अवसर पर 51 पत्रकारों को डॉ सच्चिदानंद सिन्हा
परिवर्तन मीडिया सम्मान से सम्मानित करेगी।
दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका सह ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.नम्रता आनंद ने बताया कि डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की 150 जयंती 10 नवंबर के अवसर पर हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना में डॉ सच्चिदानंद सिन्हा परिवर्तन मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।पत्रकारिता जगत से जुड़े लोग समाज के सजग प्रहरी हैं। मीडिया का एक बहुत बड़ा वर्ग जुझारू व ईमानदारी से पत्रकारिता के मापदंडों को पूरा करते हुए कर्तव्यनिष्ठा से अपने उतरदायित्वों को निभा रहा है। समाज और राष्ट्र को जोड़ने की दिशा में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुये 51 पत्रकारों को डॉ सच्चिदानंद सिन्हा परिवर्तन मीडिया सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
डॉ सच्चिदानन्द सिन्हा जयंती समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि सच्चिदानंद सिन्हा को आधुनिक बिहार का निर्माता माना जाता है।डॉ सच्चिदानन्द सिन्हा भारत की संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष थे। बिहार को बंगाल से पृथक राज्य के रूप में स्थापित करने वाले लोगों में उनका नाम सबसे प्रमुख है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए संविधान गढ़ना कोई आसान काम नहीं था। सिर्फ बिहार ही नहीं वल्कि पूरे देश का सौभाग्य है कि इतनी महती भूमिका को निभाने के लिए बनी संविधान सभा के पहले कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में डा.सच्चिदानंद सिन्हा को ही चुना गया।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *