जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सौजन्य से हाजीपुर में 250 लोगों के बीच नये कपड़े का वितरण

हाजीपुर, 16 अप्रैल रमजान के पावन अवसर पर जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सौजन्य से 250 से अधिक लोगों के बीच नये कपड़े का वितरण किया गया।


जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव डा. एल बी सिंह ने वैशाली जिले के मदरना प्रखंड के निकट पशु अस्पताल कैंपस में नये कपड़े के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर 250 से अधिक लोगों के बीच नये कपड़ो का वितरण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद ने की।

इस अवसर पर डा.एल बी सिंह ने सभी लोगों को रमजान की बधाई देते हुये कहा कि रमजान माह रहमत एवं बरकतों का महीना है। रमजान को नेकियों का मौसम भी कहा जाता है। इस माह में की जाने वाली इबादत का दोहरा सवाब मिलता है।ये पूरा महीना नेकी करने का और इबादत करने का है। दान-पुण्य करने के लिए रमजान से बेहतर कोई समय नहीं इसलिए इस मौके पर गरीबों के लिए हम जो भी कर सकें हमें करना चाहिए।हमारी कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। कोई भी जरूरतमंद यदि परेशान हो तो तत्काल उसकी सहायता करें। दूसरों के काम आना भी एक इबादत समझी जाती है।समाज के समाजिक व आर्थिक विकास के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा।

समाजसेविका डा. नम्रता आनंद ने कहा,रमजान दान-पुण्य करने का महीना है और यह माना जाता है कि इस महीने दौरान किए गए दान-पुण्य का अन्य समय की तुलना में 70 गुणा अधिक सौभाग्य हासिल होता है। यह महीना समाज के गरीब और जरूरतमंद बंदों के साथ हमदर्दी का है। रमजान के दौरान लोगों ने जो भी अच्छे कार्य या अल्लाह की इबादत की उसकी सफलता के लिए ईद के दिन ख़ुशी मनाते है. इसी प्रकार हर साल यह त्यौहार खासतौर पर इस्लाम धर्म के लोगों के लिए बहुत ही उत्साह लेकर आता है।जरूरत मंदों तक मदद पहुंचाया जाना बेहद जरूरी है।आज के समय जरूरतमंद की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदो की सहायता करती रहनी चाहिए। सफल जीवन के लिए समाज सेवा जरूरी है!

डा. एल.बी. सिंह ने कहा, रमज़ान का महीना अल्लाह के बंदो को ये याद दिलाता है की ये ज़िन्दगी उस खुदा की नेमत है। रमजान के महीने में लोग जितना मदद एक दूसरे को करते हैं उन्हें उतना ही उसका पुण्य मिलता है।रमज़ान का महीना हर मुसलमान के लिए दुआओं का और खुशियों का महीना होता है।
कहा जाता हैं की रमजान के इस महीने में जो नेकी करेगा और रोज़ा के दौरान अपने दिल को साफ़ पाक रखता है अल्लाह उसे खुशियाँ जरुर देता है.
इस अवसर पर समाजसेवी ममता जी, शिल्पी जी, मोहम्मद मैनउद्दीन,डा.शकील अहमद, अली राजा, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद निजाम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

By Shubhendu Prakash

Shubhendu Prakash – Hindi Journalist, Author & Founder of Aware News 24 | Bihar News & Analysis Shubhendu Prakash एक प्रतिष्ठित हिंदी पत्रकार, लेखक और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो Aware News 24 नामक समाधान-मुखी (Solution-Oriented) न्यूज़ पोर्टल के संस्थापक और संचालक हैं। बिहार क्षेत्र में स्थानीय पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक विश्लेषण के लिए उनका नाम विशेष रूप से जाना जाता है। Who is Shubhendu Prakash? शुभेंदु प्रकाश 2009 से सक्रिय पत्रकार हैं और बिहार के राजनीतिक, सामाजिक और तकनीकी विषयों पर गहन रिपोर्टिंग व विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे “Shubhendu ke Comments” नाम से प्रकाशित अपनी विश्लेषणात्मक टिप्पणियों के लिए भी लोकप्रिय हैं। Founder of Aware News 24 उन्होंने Aware News 24 को एक ऐसे प्लेटफ़ॉर्म के रूप में विकसित किया है जो स्थानीय मुद्दों, जनता की समस्याओं और समाधान-आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता देता है। इस पोर्टल के माध्यम से वे बिहार की राजनीति, समाज, प्रशासन, टेक्नोलॉजी और डिजिटल विकास से जुड़े मुद्दों को सरल और तार्किक रूप में प्रस्तुत करते हैं। Editor – Maati Ki Pukar Magazine वे हिंदी मासिक पत्रिका माटी की पुकार के न्यूज़ एडिटर भी हैं, जिसमें ग्रामीण भारत, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण पत्रकारिता की जाती है। Professional Background 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में कार्य 2012 से सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं में अनुभव 2020 के बाद पूर्णकालिक डिजिटल पत्रकारिता पर फोकस Key Expertise & Coverage Areas बिहार राजनीति (Bihar Politics) सामाजिक मुद्दे (Social Issues) लोकल जर्नलिज़्म (Local Journalism) टेक्नोलॉजी और डिजिटल मीडिया पब्लिक इंटरेस्ट जर्नलिज़्म Digital Presence शुभेंदु इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर सक्रिय हैं, जहाँ वे Aware News 24 की ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और जागरूकता-उन्मुख पत्रकारिता साझा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *