पटना, राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित पुस्तक मेला में दीदीजी फाउंडेशन के हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया।
गांधी मैदान में आयोजित पुस्तक मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। डांडिया,करवाचौथ, भैया दूज और कजरिया गाने के जरिये कलाकारों ने बिहार की कला-सस्कृति को लोगो के बीच पेश किया।
डाडिया गाने पर आसी,राजनंदिनी, प्रियंका, रिया और लवली ने शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। भैया दूज गाने में रिया और आसी ने मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया। इसी तरह करवा चौथ गाने पर रितिका, सुमन, रिया,राजनंदिनी, प्रियंका ,और कजरिया गाने पर रितिका,राजनंदिनी,रिया, प्रियंका, लवली औरआसी ने प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीता।
वही इस कार्यक्रम में प्रवीण बादल गिटार पर धुन बजाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इसी तरह कुमार संभव और आयुष सिन्हा ने अपने लाजवाब पार्श्वगायन
से लोगो को दिल जीता।
दीदी जी फाउंडेशन की संस्थापक डॉ नम्रता आनंद ने बच्चों को मंच देने के लिए प्रेरणा संगठन की मैनेजिंग डायरेक्टर नीता सिन्हा का धन्यवाद दिया है।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *