चतरा, दुमका और गोड्डा में कराया जा रहा खाद्य भंडारण डिपो का निर्माण : मनोज कुमार

 

रांची । भारतीय खाद्य निगम झारखंड में मौजूदा खाद्य भंडारण क्षमता का विस्तार कर रहा है । इसके लिए राज्य में तीन नए खाद्य भंडारण डिपो बनकर शीघ्र तैयार हो जाएंगे ।
निगम के झारखंड स्थित महाप्रबंधक (क्षेत्र) मनोज कुमार ने आज यहां बताया कि राज्य में वर्तमान में कुल 3 लाख 80 हजार मेट्रिक टन खाद्यान्न भंडारण की क्षमता है जिसे बढ़ाकर 4 लाख 10 हजार मेट्रिक टन किया जा रहा है । इसके लिए चतरा जिले के इटखोरी , गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट और दुमका में दस-दस हजार मेट्रिक टन की क्षमता के खाद्य भंडारण डिपो का निर्माण कराया जा रहा है । उन्होंने बताया कि पोड़ैयाहाट में निर्माणाधीन खाद्य भंडारण डिपो इसी साल नवंबर माह तक बन कर तैयार हो जाएगा जबकि इटखोरी में इस डिपो के दिसंबर माह तक बन जाने की संभावना है । इसी प्रकार दुमका में मई 2024 तक खाद्य भंडारण डिपो का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा ।
श्री कुमार ने बताया कि प्रत्येक खाद्य भंडारण डिपो के निर्माण पर 17 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आ रही है ।उन्होंने बताया कि इन तीनों खाद्य भंडारण डिपो के बन जाने से न केवल राज्य में खाद्य भंडारण क्षमता बढ़ जाएगी बल्कि राज्य के जरूरतमंद परिवारों तक अनाज सुलभ कराने में भी सुविधा होगी ।
महाप्रबंधक (क्षेत्र) ने बताया कि पूरे राज्य में प्रतिमाह जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध कराने के लिए 1 लाख 25 हजार मेट्रिक टन चावल और 30 हजार मेट्रिक टन गेहूं की आवश्यकता होती है और कम से कम 4 माह के लिए खाद्यान्न का भंडारण होना आवश्यक माना जाता है । उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य निगम ने कोरोनाकाल और उसके बाद भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण खाद्यान्न योजना के तहत झारखंड के जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त में चावल तथा गेहूं सुलभ कराने की दिशा में तत्परतापूर्वक सकारात्मक प्रयास किया और केंद्र सरकार के संकल्प के अनुरूप राज्य में किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने दिया ।
श्री कुमार ने बताया कि निगम राज्य में खाद्य भंडारण क्षमता को और बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है ।

By Shubhendu Prakash

Shubhendu Prakash – Hindi Journalist, Author & Founder of Aware News 24 | Bihar News & Analysis Shubhendu Prakash एक प्रतिष्ठित हिंदी पत्रकार, लेखक और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो Aware News 24 नामक समाधान-मुखी (Solution-Oriented) न्यूज़ पोर्टल के संस्थापक और संचालक हैं। बिहार क्षेत्र में स्थानीय पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक विश्लेषण के लिए उनका नाम विशेष रूप से जाना जाता है। Who is Shubhendu Prakash? शुभेंदु प्रकाश 2009 से सक्रिय पत्रकार हैं और बिहार के राजनीतिक, सामाजिक और तकनीकी विषयों पर गहन रिपोर्टिंग व विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे “Shubhendu ke Comments” नाम से प्रकाशित अपनी विश्लेषणात्मक टिप्पणियों के लिए भी लोकप्रिय हैं। Founder of Aware News 24 उन्होंने Aware News 24 को एक ऐसे प्लेटफ़ॉर्म के रूप में विकसित किया है जो स्थानीय मुद्दों, जनता की समस्याओं और समाधान-आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता देता है। इस पोर्टल के माध्यम से वे बिहार की राजनीति, समाज, प्रशासन, टेक्नोलॉजी और डिजिटल विकास से जुड़े मुद्दों को सरल और तार्किक रूप में प्रस्तुत करते हैं। Editor – Maati Ki Pukar Magazine वे हिंदी मासिक पत्रिका माटी की पुकार के न्यूज़ एडिटर भी हैं, जिसमें ग्रामीण भारत, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण पत्रकारिता की जाती है। Professional Background 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में कार्य 2012 से सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं में अनुभव 2020 के बाद पूर्णकालिक डिजिटल पत्रकारिता पर फोकस Key Expertise & Coverage Areas बिहार राजनीति (Bihar Politics) सामाजिक मुद्दे (Social Issues) लोकल जर्नलिज़्म (Local Journalism) टेक्नोलॉजी और डिजिटल मीडिया पब्लिक इंटरेस्ट जर्नलिज़्म Digital Presence शुभेंदु इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर सक्रिय हैं, जहाँ वे Aware News 24 की ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और जागरूकता-उन्मुख पत्रकारिता साझा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *