पटना(बाढ़) 30 दिसम्बर, विश्व हिंदू परिषद समाजिक समरसता द्वारा “संत शिरोमणि गुरु रविदास जी समरसता यात्रा” का भव्य समापन आज बाढ़ जिला के बेलछी प्रखंड के सकसोहरा ग्राम में सम्पन्न हुआ।
यह यात्रा 23 दिसंबर को भोला पासवान शास्त्री नगर से प्रारंभ हुई थी और जिले के विभिन्न ग्रामों एवं प्रखंडों का भ्रमण करते हुए हमसब हिन्दू एक है, सभी भारत माता की संतान है, इस कारण आपस मे कोई भेदभाव का स्थान ही नही है। हमारे गोत्र एक है, पर्व त्योहार एक है, भाव को पुष्ट किया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों का उल्लेखनीय सहयोग तथा उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद ने समाजिक सद्भाव और समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया। हजारो वर्षों के गुलामी के कारण हिन्दू समाज ने अपने संस्कृति को बचाकर रखा है। हिंदुओ ने युद्ध किया,यातनाये सही पर पूर्वजो की परंपरा नही छोड़ी। हमे ही अपने संस्कृति व परम्परा पे भान होना चाहिए। संत रविदास जी के आदर्श समाज में समरसता, समानता और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं। विश्व हिंदू परिषद समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवाद और समरसता का संदेश पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी
प्रान्त उपाध्यक्ष परशुराम ने हिंदवः सोदरा सर्वे भाव को जागृत करने पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम स्थल पर समरसता भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें चूड़ा, दही, भूरा और तिलकुट परोसे गए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे— दक्षिण बिहार के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री तथा वर्तमान झारखंड के प्रांत मंत्री चितरंजन, प्रांत सामाजिक समरसता सह प्रमुख संदीप, प्रांत बलोपासना प्रमुख साहिल सत्यम, बाढ़ जिला मंत्री तरुण, सहमंत्री चंदन,अमरेश, ललित साथ ही अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *