WhatsApp ने दिसंबर 2022 में बैन किए 36 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स

WhatsApp ने भारत में संदिग्ध अकाउंट्स के खिलाफ एक्शन लेते हुए दिसंबर 2022 में 36.77 लाख अकाउंट्स को बैन कर दिया। इसके पहले महीने यानि कि नवंबर 2022 में इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने 38 लाख के लगभग अकाउंट्स पर एक्शन लेते हुए इन्हें बैन कर दिया था। एक अधिकारिक पोस्ट में प्लेटफॉर्म की ओर से यह जानकारी दी गई है। पोस्ट में बताया गया है कि कंपनी ने 13.89 लाख अकाउंट्स को अपनी तरफ से एक्शन लेते हुए बैन किया है, यानि कि यूजर्स के द्वारा फ्लैग किए बिना ही कंपनी ने इनके खिलाफ एक्शन लिया। 

वॉट्सऐप ने मैसेजिंग इंटरफेस को साफ-सुथरा और स्पैम रहित बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में अकाउंट्स के खिलाफ एक्शन लेते हुए 36.77 लाख अकाउंट्स को बैन कर दिया। कंपनी ने इसकी मासिक रिपोर्ट जारी की है। 13.89 लाख अकाउंट्स के खिलाफ यह एक्शन सक्रिय रूप से लिया गया है जिसमें यूजर्स की कोई भूमिका नहीं बताई गई है। जबकि नवंबर में बैन किए 38 लाख के लगभग अकाउंट्स में से 10 लाख ऐसे अकाउंट्स थे जिनको यूजर्स ने फ्लैग किया था। इस कदम का मकसद यूजर्स को स्पैम, फिशिंग आदि हमलों से सुरक्षित रखना कहा गया है।  

आईटी नियम 2021 के अंतर्गत वॉट्सऐप ने दिसंबर 2022 की रिपोर्ट में कहा है कि इसने 1 दिसंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच 3,677,000 अकाउंट्स को बैन किया है। इनमें से 13,89000 अकाउंट्स को यूजर्स के द्वारा रिपोर्ट करने से पहले ही बैन कर दिया गया था। भारतीय अकाउंट की पहचान +91 नम्बर से की जाती है। 

2021 में सरकार ने नए आईटी नियमों को लागू किया था जिनके मुताबिक, 50 लाख से ज्यादा यूजर्स रखने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म को हर महीने अपनी पब्लिक कम्प्लायंस रिपोर्ट पेश करनी होगी। इसमें प्लेटफॉर्म को बताना होगा कि महीनेभर में उसे कितनी शिकायतें प्राप्त हुईं और उसके लिए क्या एक्शन लिया गया। 

बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भड़काऊ भाषण, गलत जानकारी और फेक न्यूज जैसी चीजें पिछले कुछ समय से काफी बढ़ गई हैं जिसके कारण प्लेटफॉर्म अब इस तरह की अफवाहें और गलत जानकारी फैलाने वाले यूजर्स के लिए सख्त कदम उठा रहे हैं। पिछले हफ्ते ही सरकार ने यह घोषणा की है कि यूजर्स की शिकायतों को सुनने के लिए 3 अपील कमिटी होंगी बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ उनकी शिकायतों का निवारण करेंगी। यह 1 मार्च से लागू होने जा रहा है। 

दिसंबर में वॉट्सऐप यूजर्स की अपील 70 प्रतिशत तक ऊपर जाते हुए 1607 पर पहुंच गईं, जिनमें से 1459 अकाउंट्स को बैन करने की अपीलें थीं जबकि नवंबर में केवल 946 शिकायतें यूजर्स की ओर से मिली थीं। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने इनमें से 166 अपीलों पर एक्शन लिया। वॉट्सऐप की सिक्योरिटी को अपडेट करते रहने के लिए प्लेटफॉर्म समय समय पर नए फीचर्स को भी लॉन्च करता रहता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *