चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का एंट्री-लेवल हैंडसेट Y02 जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसे पिछले महीने के अंत में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। Vivo Y02 में 6.51 इंच HD+ फुल व्यू डिस्प्ले है। इसमें MediaTek Helio P22 SoC और ऑक्टाकोर चिपसेट हो सकता है। 

इस फोन के अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होने की संभावना है। यह जानकारी Mysmartprice पर एक टिप्सटर ने दी है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है। इस स्मार्टफोन को 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज और कॉस्मिक ग्रे और ऑर्चिड ब्लू कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। टिप्सटर ने पहले यह संकेत दिया था कि Vivo Y02 को देश में 8,400 रुपये से कुछ अधिक पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ 1,000 रुपये का कैशबैक हो सकता है। 

Vivo Y02 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स (अनुमानित)

इसके स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स इंडोनेशिया में लॉन्च किए गए हैंडसेट के समान हो सकते हैं।  इसका मतलब है कि इसमें 6.51 इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल) फुल व्यू डिस्प्ले और एक आई प्रोटेक्शन फीचर मिल सकता है। इसके हुड के नीचे MediaTek Helio P22 SoC हो सकता है। इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया हैंडसेट Android 12 Go Edition और Funtouch OS 12 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 163.99×75.63×8.49mm फ्रेम फ्लैट डिजाइन के साथ हो सकता है। इसका भार लगभग 186 ग्राम का है।  

हाल ही में कंपनी ने चीन में अपनी फ्लैगशिप X90 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की थी इसमें स्टैंडर्ड X90 के साथ X90 Pro और X90 Pro+ 5G शामिल है। इसे जल्द भारत सहित अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X90 और X90 Pro 5G में MediaTek Dimensity 9200 SoC दिया गया है, जबकि X90 Pro+ 5G में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC मिलता है। वहीं, X90 5G में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,810mAh बैटरी, X90 Pro 5G में कुछ बड़ी 4870mAh बैटरी और X90 Pro+ में सबसे छोटी 4,700mAh बैटरी मिलती है, जो 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। X90 Pro और Pro+ में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है। इन तीनों स्मार्टफोन में Android 13 पर बेस्ड Origin OS है।  X90 सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।  
 

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *