800 रुपये से कम में 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल, डाटा और डेली 100 SMS का लाभ, फायदों में सरकारी कंपनी ने दी Jio को मात

भारत संचार निगम लिमिटेड यानी कि BNSL सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी है जो कि देशवासियों को सस्ते में टेलीकॉम सुविधाएं प्रदान करती है। अगर आप हर महीन रिचार्ज करवाने के झंझट से छुटाकारा चाहते हैं तो हम आपके लिए साल भर की वैधता वाले बीएसएनल के किफायती प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसकी तुलना अन्य टेलीकॉम कंपनियों जैसे कि Jio, Airtel और Vodafone Idea से भी करके बता रहे हैं।

BSNL के 797 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की खासियतें
BSNL के 797 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता प्रदान की जाती है। वॉयस कॉलिंग के मामले में इस प्लान में इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। SMS की बात की जाए तो इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं।  ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान में फ्रीबीज सिर्फ 60 दिनों के लिए ही हैं। यह प्लान मुंबई और दिल्ली यूजर्स के लिए है और यह एक प्लान एक्सटेंशन पैक है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने पर इंटरनेट स्पीड 40kbps तक हो सकती है। 
 

800 रुपये के बजट में  Jio, Airtel और Vodafone Idea के प्रीपेड प्लान:

Airtel के 779 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 90 दिनों की वैधता प्रदान की जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। SMS की बात की जाए तो इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes, Wynk Music फ्री और FASTag रिचार्ज पर 100 रुपये कैशबैक मिलता है।

Jio के 749 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में हर दिन 2GB डाटा दिया जाता है। वैधता के लिए इस प्लान में 90 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग है। इस प्लान में डेली 100 SMS मिलते हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने पर इंटरनेट स्पीड 64kbps तक हो सकती है। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में Jio ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलता है।

Vodafone Idea के 719 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में हर दिन 1.5GB डाटा प्रदान किया जाता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। SMS की बात की जाए तो इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने पर इंटरनेट स्पीड 64kbps तक हो सकती है। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में इस प्लान में रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। इसके अलावा Vi Movies & TV Classic एक्सेस मिलता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *