200kg लोड कैपिसिटी वाली Trek Fetch Plus 2, Plus 4 इलेक्ट्रिक बाइक बच्चों को कराएगी मजेदार राइड, जानें कीमत

Trek की ओर से दो नई इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक्स को पेश किया गया है। ये दोनों इलेक्ट्रिक व्हीकल Fetch Plus 2 और Fetch Plus 4 के नाम से पेश किए गए हैं। कंपनी ने इन्हें खासतौर पर फैमिली के लिए डिजाइन किया है। यानि कि इनमें बच्चों के बैठने की जगह भी मिल जाती है। Fetch Plus 2 में लॉन्ग टेल डिजाइन है। Fetch Plus 4 देखने में बॉक्स बाइक जैसी है। इनकी कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Trek Fetch Plus 2, Fetch Plus 4 की कीमत

Trek Fetch Plus 2 की कीमत 5999 डॉलर (लगभग 4 लाख 96 हजार रुपये) है। वहीं Trek Fetch Plus 4 की कीमत (लगभग 7 लाख रुपये) है। इनकी सेल अप्रैल से शुरू होने की बात कही गई है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
 

Trek Fetch Plus 2, Fetch Plus 4 के फीचर्स

Trek Fetch Plus 2 में लॉन्ग टेल दी गई है। इसमें रियर में एक रैक भी दिया गया है। इसे कार्गो ढोने या फिर बच्चों को सैर कराने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Fetch Plus 4 में ज्यादा लम्बाई वाला व्हीलबेस मिलता है। इसमें कार्गो एरिया फ्रंट में दिया गया है। दोनों ही इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक में कार्गो कम्पार्टमेंट सेफ्टी के लिहाज से बनाए गए हैं जिसमें बच्चों को आसानी से ले जाया जा सकता है। 

इलेक्ट्रिक बाइक में Bosch BES3 स्मार्ट पावरट्रेन सिस्टम दिया गया है जिसमें 250W मोटर दी गई है। यह 80NM टॉर्क देती है। इन बाइक्स के लिए कहा गया है यह 25km/h की टॉप स्पीड पर दौड़ सकती हैं। Fetch Plus 2 में 500Wh की बैटरी है जबकि Fetch Plus 4 में 750Wh की बैटरी है। इनमें कंपनी ने रिमूवेबल बैटरी दी हैं। Fetch Plus 4 में 70kg तक वजन को लोड किया जा सकता है। जबकि दूसरे मॉडल में 200kg तक लोड को ढोया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *