मात्र 6999 रुपये में 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Tecno Spark Go 2023 लॉन्च, जानें खासियतें

TECNO ने अपना नया स्मार्टफोन Tecno SPARK GO 2023 भारत में आज लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 6999 रुपये में लॉन्च किया गया है। SPARK GO 2023 में 5000 mAh की बैटरी के साथ टाइप-सी चार्जर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि 7 हजार के सेगमेंट में यह फीचर पहली बार दिया जा रहा है। स्मार्टफोन में 13MP प्राइमरी कैमरा के साथ F1.85 अपर्चर और 3GB रैम दी गई है। 
 

TECNO SPARK GO 2023 कब से होगा उपलब्ध: 

कीमत की बात करें तो TECNO SPARK GO 2023 की कीमत 6,999 रुपये है। SPARK सीरीज का यह लेटेस्ट एडिशन 3 कलर्स नेब्युला पर्पल, एंडलेस ब्लैक और उयूनी ब्लू में आता है। उपलब्धता की बात करें तो यह फोन 23 जनवरी 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।  
 

TECNO SPARK GO 2023 की मुख्य खासियतें:

TECNO SPARK GO 2023 में 5000 mAh की बैटरी के साथ टाइप-सी 10W इन-बॉक्स चार्जर आता है। इसके कैमरा का डिजाइन इंजन-इंस्पायर्ड ड्यूल रिंग कैमरा सेटअप है। इस फोन में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन खासतौर से फर्स्ट-टाइम स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालो के लिए सही है और उन लोगों के लिए भी यह आइडियल समर्टफोने बन सकता है जो फीचर फोन से स्मार्टफोन में शिफ्ट होना चाहते हैं।

बैटरी और स्टोरेज: यह सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है जो 5000mAh की बैटरी आउट टाइप-सी चार्जिंग के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन पर 12 घंटे गेमप्ले, 25 घंटों तक का वीडियो प्लेबैक और 124 घंटों तक का म्यूजिक प्लेबैक किया जा सकता है। SPARK GO 2023 में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।

13MP AI Dual रियर कैमरा और डिस्प्ले: इसका AI ड्यूल रियर कैमरा ब्राइट और क्लियर पिक्चर्स क्लिक करने का मौका देता है। यह ƒ/1.85 अपर्चर और ड्यूल फ्लैशलाइट के साथ आता है। इसमें कई AI मोड्स जैसे कि पोर्ट्रेट, एचडीआर, टाइम-लैप्स और AI सीन डिटेक्शन दिए गए हैं। TECNO SPARK GO 2023 में 6.56 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले के साथ 90% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। इसमें 120Hz का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। इसी के साथ, यह IPX2 स्प्लैश रेजिस्टेंस है जो फोन को पानी के छीटों से सुरक्षित रखता है। इसके रियर पर एडवांस्ड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन को मात्र 0.23 सेकेंड्स में अनलॉक कर देता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *