पठान के साथ थिएटर्स में दिखेगा सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान का टीजर!

इस वर्ष बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में शामिल शाहरुख खान की पठान अगले सप्ताह थिएटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग से दर्शकों की इसमें अधिक दिलचस्पी का संकेत मिल रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि पठान के साथ दर्शकों को थिएटर में सलमान खान की इस वर्ष ईद के दौरान रिलीज होने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर भी दिख सकता है। 

पिछले कुछ वर्षों से ईद पर सलमान की कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें दबंग, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, किक, बजरंगी भाईजान और सुल्तान शामिल हैं। सलमान की आगामी फिल्म किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग समाप्त हो गई है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़ा काम चल रहा है। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज में तीन महीने बचे हैं लेकिन दर्शकों को इसका टीजर 25 जनवरी को पठान के साथ थिएटर्स में दिख सकता है। पठान में सलमान खान का भी कैमियो है। किसी का भाई किसी की जान को फरहद सामजी ने डायरेक्ट किया है। इसमें सलमान के साथ पूजा हेगड़े और वेंकटेश मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

सलमान खान के फिल्म में कैमियो की बात खुद शाहरुख खान ने पिछले वर्ष दी थी, जब वह इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे होने पर एक इंस्टाग्राम लाइव होस्ट कर रहे थे। शाहरुख ने कहा था कि सलमान पठान का हिस्सा हैं। हालांकि, उस समय से अभी तक ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म में सलमान का रोल छोटा होगा, लेकिन अब फैन्स की खुशी देखने वाली होगी, क्योंकि सलमान का कैमियो फिल्म में लंबा है। शाहरुख की फिल्म जीरो में भी सलमान खान का कैमियो था।  इससे पहले शाहरुख भी सालमान खान की फिल्म Tubelight में जादूगर के तौर पर कैमियो कर चुके हैं। 

पठान एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। सिद्दार्थ आनंद Bang Bang और War जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं, जो अपने जबरदस्त एक्शन के लिए जानी जाती हैं। पठान फिल्म को दीपिका पादुकोण के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जान अब्राहम की यह फिल्म 25 जनवरी को थिएटर्स में आएगी। इसकी एडवांस बुकिंग से फिल्म के शुरुआती सप्ताह हाउसफुल रहने का संकेत है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *