Pathaan Box Office Collection Day 13: सिर्फ 13 दिनों में KGF-2 को पछाड़

Pathaan Box Office Collection Day 13: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की जोड़ी ने फिल्म ‘पठान’ को उस मुकाम तक पहुंचा दिया है जहां तक इक्का दुक्का फिल्में ही अब तक पहुंच पाई हैं। यह तिकड़ी पहली बार एक साथ पठान में नजर आई है और फिल्म के लिए काफी लकी साबित हुई है। 12वें दिन 800 करोड़ को पार करने वाली पठान का कलेक्शन सोमवार को भी आगे बढ़ता दिखाई दिया। हालांकि इसमें कुछ गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन बावजूद इसके फिल्म डबल डिजिट में कलेक्शन करने में कामयाब रही, ऐसा कहा गया है। दुनियाभर में की गई अब तक की कुल कमाई में पठान 832 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं, भारत में 13वें दिन पठान ने कैसा परफॉर्म किया, इसकी डिटेल्स भी हम आपको बता रहे हैं। 

कल यानि 6 फरवरी को शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी फिल्म पठान का दूसरा सोमवार था। दिन बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि पहले दो वीकेंड तक फिल्म से बहुत उम्मीदें रहती हैं और कलेक्शन भी अच्छी खासी रफ्तार के साथ चलता रहता है। अब इससे आगे पठान जितना भी कलेक्शन करेगी वह फिल्म के बारे में बहुत कुछ तय करेगा। मसलन, क्या यह इस टाइम पीरियड के कलेक्शन में अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों को पीछे छोड़ अपना ही एक रिकॉर्ड सेट करेगी? क्या फिल्म 900 करोड़ को पार कर पाएगी? या फिर क्या यह 1000 करोड़ को भी पार कर लेगी? इन सारे सवालों के जवाब पठान के आने वाले समय में होने वाले कलेक्शन पर निर्भर करेंगे। जहां तक दूसरे सोमवार यानि कि पठान के 13वें दिन के कलेक्शन की बात है, तो फिल्म की रफ्तार थोड़ी सुस्त पड़ी बताई गई है। 

पठान का 13वें दिन का कलेक्शन रविवार यानि फिल्म के दूसरे संडे के मुकाबले आधे से भी कम रहा। कलेक्शन में 40% तक की गिरावट की बात सामने आई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया ने सोमवार के संभावित आंकड़े जारी करते हुए बताया कि फिल्म का कलेक्शन 9-10 करोड़ रुपये तक जा सकता है। हालांकि ग्रॉस कलेक्शन में फिल्म 832 करोड़ को पार कर अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी है। यशराज फिल्म्स अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए फिल्म के वर्ल्ड ग्रॉस कलेक्शन के आंकड़े जारी किए हैं। 
भारत में फिल्म के अब तक के कुल बिजनेस की बात करें तो, जाने माने ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल ने इसके आंकड़ें जारी कर बताया कि पठान का भारत में अब तक का कलेक्शन 440 करोड़ के लगभग पहुंच चुका है। इसने KGF-2 को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। यह कारनामा पठान ने सिर्फ 13 दिन में कर दिखाया है। केजीएफ-2 का लाइफटाइम कलेक्शन 434 करोड़ बताया गया है। साथ ही ट्रेड एनालिस्ट ने भी सोमवार का कलेक्शन 9-10 करोड़ रुपये होने की बात कही है। पठान का वर्तमान कलेक्शन ट्रेंड बता रहा है कि फिल्म जल्द ही 900 करोड़ को पार कर सकती है। हालांकि आने वाले दिनों में कलेक्शन ट्रेंड देखकर कहा जा सकेगा कि यह 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं। मनोरंजन जगत के लेटेस्ट अपडेट और फिल्मी दुनिया की ताजा खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *