Pathaan Advance Booking in India : भारत में इस दिन से शुरू होगी पठान की एडवांस बुकिंग

शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) की भारत में एडवांस बुकिंग (Pathann Advance Booking in India) शुरू होने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पठान की विदेशों में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। विदेशों में भी इस फ‍िल्‍म को लेकर अच्‍छा क्रेज नजर आ रहा है। ऐसे में भारत में एडवांस बुकिंग कब शुरू होगी, इसको लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं। उनका यह इंतजार अब खत्‍म होता हुआ दिखाई दे रहा है, क्‍योंकि पठान की भारत में एडवांस बुकिंग की डेट सामने आ गई है। 

यशराज फ‍िल्‍म्‍स की अपकमिंग फ‍िल्‍म की भारत में एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से शुरू की जाएगी। फ‍िल्‍म के रिलीज होने के 5 दिन पहले पठान की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू होगी। पीटीआई के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। 

इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा और गौतम रोडे जैसे कलाकार किरदार निभा रहे हैं। खबरें हैं कि सलमान खान भी पठान में स्पेशल अपीयरेंस देंगे। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यशराज फ‍िल्‍म्‍स में डिस्‍ट्रीब्‍यूशन के वाइस प्रेसिडेंट रोहन मल्‍होत्रा ने बताया कि 20 जनवरी से पठान की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू होगी। हिंदी, तमिल और तेलेगु में यह एडवांस बुकिंग 2D वर्जन के लिए की जाएगी। हिंदी में IMAX, 4DX, D BOX & ICE वर्जन के एडवांस टिकट भी 20 जनवरी से ही बुक किए जाएंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि यशराज फ‍िल्‍म्‍स ‘स्पाई यूनिवर्स’ की चौथी फिल्म को रिलीज करने के लिए बहुत उत्साहित है। वाईआरएफ इससे पहले ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के साथ-साथ ऋतिक रोशन की वॉर को रिलीज कर चुका है। 

इसके अलावा, आज ही पठान की ओटीटी रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ है। दिल्‍ली हाई कोर्ट ने यशराज फिल्म्स को पठान की ओटीटी रिलीज के लिए कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए। इसी दौरान फ‍िल्‍म की ओटीटी रिलीज का भी खुलासा हो गया। पता चला है कि फ‍िल्‍म को 25 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्‍ट्रीम करने से पहले दोबारा सेंसर बोर्ड से पास कराना होगा। यानी इस फ‍िल्‍म को ओटीटी पर 25 अप्रैल से स्‍ट्रीम किया जा सकता है और प्राइम वीडियो ने इसके ओटीटी राइट्स हासिल कर लिए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *