कर्ज में दबा पाकिस्तान: लेकिन 6 महीनों में 27 हजार करोड़ की लग्जरी कारें की इंपोर्ट!

पिछले कुछ वर्षों से आर्थिक तंगहाली और बेतहाशा बढ़ते कर्ज के बोझ के चलते पाकिस्तान को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दिसंबर में जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी Suzuki की पाकिस्तान में ज्वाइंट वेंचर पार्टनर Pak Sukuzi Motor Company (PSMC) ने प्रोडक्शन को बंद करने की घोषणा की थी। वहीं, दिसंबर में टोयोटा के पाकिस्तान में व्हीकल्स की असेंबलिंग करने वाली Indus Motor Company (IMC) ने प्रोडक्शन बंद किया था। हालांकि, इसके बावजूद पाकिस्तान में लग्जरी कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। पाकिस्तान ने पिछले 6 महीने के अंदर लग्जरी कारों, हाई-एंड इलेक्ट्रिक वाहनों और उनके पार्ट्स सहित ट्रांसपोर्ट के सामान के आयात पर कथित तौर पर 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 27,582 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) खर्च किए हैं।

पाकिस्तान के Geo News के अनुसार, जहां एक ओर पाकिस्तान जरूरी चीजों के आयात पर कमी करने की कोशिश कर रहा है, वहीं, दूसरी ओर देश में महंगी और लग्जरी कारों के आयात में बढ़ोतरी हो रही है। रिपोर्ट बताती है कि पिछले 6 महीनों के दौरान पाकिस्तान ने 530.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 118.2 अरब पाकिस्तानी रुपया) के पूरी तरह से बनी यूनिट्स (CBU) और कुछ अहम पार्ट्स को आयात किया है।

निश्चित तौर पर एक तरफ जरूरी सामान तक के आयात पर कमी और रोकथाम की देश की नीति का जारी होना और दूसरी ओर लग्जरी गाड़ियों और पार्ट्स के बड़े पैमाने पर आयात होना पाकिस्तान की नीतियों पर सवाल खड़ा करता है। रिपोर्ट आगे बताती है कि पाकिस्तान ने साल 2022-23 में जुलाई से दिसंबर के दौरान सीबीयू के तहत बसों, ट्रकों और अन्य भारी वाहनों का आयात 75 मिलियन अमरीकी डालर (करीब 17 अरब पाकिस्तानी रुपया), मोटर कारों का 32.6 मिलियन अमरीकी डॉलर (करीब 7 अरब पाकिस्तानी रुपया) का था।

पाकिस्तान ने पिछले 6 महीने में 722.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 161 अरब पाकिस्तानी रुपया) के भारी वाहन और 498 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 111 अरब पाकिस्तानी रुपया) की कारें इंपोर्ट की। रिपोर्ट के अनुसार, 2.76 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मोटरसाइकिल्स का भी इंपोर्ट किया गया है।

बेफिजूल के आयात यहीं नहीं रुकते, देश ने गाड़ियों के पार्ट्स और एक्सेसरीज के आयात में 18.86 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 42 अरब पाकिस्तानी रुपया) खर्च किया है और साथ ही विमानों, जहाजों और नावों के आयात पर 47.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किया गया है।

अकेले दिसंबर की बात करें, तो पाकिस्तान ने ट्रांसपोर्ट में 140.7 मिलियन अमेरिकी डालर का आयान किया है, जिसमें से 47.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर कारों के आयात पर, 27 मिलियन अमेरिकी डॉलर पार्ट्स पर, 3.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर मोटरसाइकिलों के आयात पर, 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर बसों, ट्रकों और भारी वाहनों पर खर्च किए गए हैं। इसके अलावा, 22.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर एयरक्राफ्ट, जहाज और नाव पर खर्चे हैं।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *