Samsung Galaxy S23 की प्री-बुकिंग के पहले दिन मिले 1,400 करोड़ रुपये के ऑर्डर्स

बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक Samsung के नए स्मार्टफोन Galaxy S23 की प्री-बुकिंग के पहले दिन लगभग 1,400 करोड़ रुपये के ऑर्डर्स मिले हैं। Samsung Galaxy S23 की प्री-बुकिंग इस स्मार्टफोन के पिछले वर्जन Galaxy S22 की तुलना में लगभग दोगुनी है। 

Samsung की भारत में यूनिट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, Raju Pullan ने बताया, “इस स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग के पहले दिन लगभग 1.4 लाख यूनिट्स के ऑर्डर्स मिले हैं। इस स्मार्टफोन का एवरेज प्राइस लगभग एक लाख रुपये है और इससे प्री-बुकिंग में पहले दिन लगभग 1,400 करोड़ रुपये के ऑर्डर्स मिले हैं।” इस स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग 23 फरवरी तक होगी। भारत में Galaxy S23 का प्राइस 75,000 रुपये से लगभग 1.55 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग सैमसंग की नोएडा में फैक्टरी में की जाएगी। पिछली Galaxy S सीरीज के स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग सैमसंग की वियतनाम की फैक्टरी में की गई थी और भारत में इनकी बिक्री के लिए कंपनी ने इम्पोर्ट किया था। 

बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैमरा लेंस के इम्पोर्ट पर ड्यूटी हटाने की घोषणा की थी। इसके बाद सैमसंग ने Galaxy S23 स्मार्टफोन्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग करने का फैसला किया है। इस स्मार्टफोन में पांच कैमरा हैं जिनके सेंसर्स की रेंज 12 मेगापिक्सल से 200 मेगापिक्सल तक है।  Samsung Galaxy S23 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल सेंसर, 85-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू व f/2.2 अपर्चर के साथ 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 120-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू व f/2.4 अपर्चर लेंस के साथ 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। 

कंपनी ने नई Galaxy S23 सीरीज के लॉन्च के बाद भारत में  Galaxy S22 के प्राइस में कटौती की है। इसका शुरुआती प्राइस अब 72,999 रुपये के बजाय 57,999 रुपये का है। कंपनी के Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra में Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया गया है। रेगुलेटर Galaxy S22 में ट्रिपल कैमरा यूनिट है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसमें 3,700 mAh की बैटरी है जो 25 W वायर्ड और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 57,999 रुपये और 8GB + 256GB की स्टोरेज वाले हैंडसेट का 61,999 रुपये है। Samsung Galaxy S22 को पिछले वर्ष लॉन्च किया गया था। 
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *