28,999 रुपये वाला OnePlus Nord 2T 5G सिर्फ 9,854 रुपये में मिल रहा!, Amazon सेल में लगा दें ये ऑफर

Amazon पर 15 जनवरी से Amazon Great Republic Day Sale चल रही है। यह सेल 20 जनवरी, 2023 तक चलने वाली है। अगर आप वनप्लस स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके हम डिस्काउंट पर मिलने वाले OnePlus Nord 2T 5G के बारे में बता रहे हैं। इस फोन को सेल के दौरान भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस डील में बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं, जिनके बाद कीमत कम हो सकती है।

OnePlus Nord 2T 5G की कीमत: ऑफर की बात की जाए तो OnePlus Nord 2T 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। भारतीय बाजार में इस फोन को बीते साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। अगर ईएमआई पर खरीदने का विचार है तो इस फोन को 1,385 रुपये प्रति माह की EMI पर खरीदा जा सकता है।

OnePlus Nord 2T 5G पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर: Amazon Great Republic Day Sale में बैंक ऑफर के जरिए SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत यानी कि 1,250 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन एक्सचेंज में देने पर 18,050 रुपये तक कीमत को कम किया जा सकता है। हालांकि एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन पर एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ निर्भर करता है। ऐसे में आप पहले अपना पिन कोड दर्ज करके यह चेक कर सकते हैं कि आपके एरिया में यह सुविधा उपलब्ध है और कितना डिस्काउंट मिल रहा है। बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर लगाने पर यह फोन 9,854 रुपये तक सस्ता हो सकता है।

OnePlus Nord 2T 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के लिए OnePlus Nord 2T 5G में 6.43 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 1300 SoC से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज है। कैमरा की बात करें तो इस फोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.4  अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बैटरी बैकअप के मामले में इस फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,500mAh की ड्यूल सेल बैटरी दी गई है। Android 12 पर बेस्ड OxygenOS 12.1 पर काम करने वाले वनप्लस का रिव्यू पढ़ें।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *