Natu Natu Song: राजामौली की

एसएस राजामौली की फिल्म RRR ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 (Golden Globe Awards 2023) में इतिहास रच दिया है। फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही। दुनिया भर में फिल्म की खूब सराहना की गई। दुनियाभर में फिल्म अब तक 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। अब साउथ सिनेमा की इस फिल्म ने गोल्डन ग्लोब 2023 में अवॉर्ड हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस फिल्म के तेलुगु गाने ‘नाटु-नाटु (Natu Natu)’ को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड दिया गया है। फिल्म पिछले साल मार्च में सिनेमा घरों में रिलीज़ हुई थी। 

Golden Globe Awards 2023 की शुरुआत हो चुकी है। यह दुनिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर अवॉर्ड इवेंट्स में से एक माना जाता है। भारत की ओर से साउथ इंडियन सिनेमा की RRR को ‘गोल्डन ग्लोब 2023’ में नॉमिनेशन मिला है। इसके लिए पूरी टीम इवेंट में पहुंची हुई है। फिल्म के गाने Natu Natu को इस इवेंट में बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड दिया गया है जिसके बाद फिल्म ने इतिहास रच दिया है। फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली हैं जो इस उपलब्धि के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 

Natu Natu को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में ये अवॉर्ड मिला है। गाने के कम्पोजर एमएम कीरावानी हैं। इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने गाया है। इवेंट अमेरिका के बेवर्ले हिल्स में आयोजित किया जा रहा है। RRR की पूरी टीम को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की सेरेमनी में देखा जा सकता है। RRR के कलाकार जूनियर NTR और रामचरण भी वहां मौजूद हैं। फिल्म डायरेक्टर अपनी पत्नी रमा राजामौली के साथ इवेंट में शिरकत करने पहुंचे हैं। 
इवेंट से संबंधित तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं। फिल्म को दो कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला था। इसमें बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म और बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटिगरी में। नॉन इंग्लिश बेस्ट फिल्म का ईनाम तो RRR नहीं जीत सकी लेकिन बेस्ट सॉन्ग कैटिगरी में ये ईनाम इसने हासिल कर लिया। जबकि नॉन इंग्लिश बेस्ट फिल्म अर्जेंटीना 1985 को दिया गया है। 
फिल्म आरआरआर दो क्रांतिकारियों की कहानी है। जिसका किरदार राम चरण और जूनियर एनटीआर ने निभाया है। इन दोनों एक्टर के साथ ही इस फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रिया सरन भी मुख्य भूमिका में हैं। राजमौली की ये फिल्म दुनिया भर में दर्शकों को खूब पसंद आई।  फिल्म के संगीतकार कीरावानी पहले ही लॉस एंजिलिस में बेस्ट म्यूजिक स्कोर का अवॉर्ड अपने नाम करा चुके हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *