10 हजार से कम में Moto E13 भारत में 8 फरवरी को हो सकता लॉन्च!, जानें फोन की खासियतें

Motorola ने बीते हफ्ते अपना किफायती स्मार्टफोन Moto E13 यूरोप और अन्य क्षेत्रों में पेश किया था। हालांकि यह फोन अब तक भारत नहीं आया है, लेकिन अब भारतीय ग्राहकों को इस फोन के लिए ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है, एक नई लीक के अनुसार, यह फोन जल्द ही आने वाला है। आइए इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

जाने-माने टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्वीट किया है कि मोटो ई13 भारत में 8 फरवरी को लॉन्च होगा। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि फोन को सब-10K सेगमेंट में रखा जाएगा, जिसका साफतौर पर मतलब है कि इसकी कीमत 10 हजार रुपये के अंदर होगी। फोन यूरोप में पहले से ही 119.99 यूरो यानी कि लगभग 10,600 रुपये में बिक रहा है। यह देखते हुए कि भारत की तुलना में यूरोप में कंपनी के डिवाइसेज की कीमत थोड़ी ज्यादा है, यह संभावना है कि स्मार्टफोन की कीमत 10 हजार के निशान से थोड़ी कम होगी। सबसे आखिरी में यह बताया गया है कि फोन भारत में 4GB RAM + 64GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आएगा।

 

Moto E13 के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Moto E13 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें एंट्री Unisoc Tiger T606 चिपसेट है। इसमें दो ARM Cortex A75 कोर 1.6 GHz तक और 6 पावर-एफिशिएंट ARM Cortex A55 कोर 1.6 GHz तक क्लॉक किए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो मोटोरोला के इस फोन में ड्यूल कैमरा जैसा दिखने वाला सेटअप मिलता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का का सिर्फ एक ही कैमरा दिया गया है, जिसके साथ दूसरे कटआउट में एलईडी फ्लैश है। वहीं इस फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में ड्यूल SIM कार्ड सपोर्ट, ब्लूटूथ v5.0, 4G कनेक्टिविटी, 3.5mm हैडफोन जैक, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मिलता है, जिसके जरिए स्टोरेज को 1टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *