लो लौट आई

संजय दत्त और अरशद वारसी की मुन्ना और सर्किट की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। दोनों इससे पहले ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ (Munna Bhai M.B.B.S) और ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ (Lage Raho Munna Bhai) में एक साथ नजर आए थे। दोनों ही फिल्में सुपरहिट थी। इन दोनों फिल्मों के मुख्य किरदार मुन्ना भाई और सर्किट थे। इनकी जोड़ी ने अपने बहुत फैन्स बनाए और अब, संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस ने इस हिट जोड़ी की अगली फिल्म का ऐलान भी कर दिया है। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस थ्री डाइमेंशन मोशन पिक्चर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें संजय दत्त और अरशद वारसी दोनों कैदी के कपड़ों में जेल की सलाखों के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं।
 

ट्वीट में लिखा है, ‘आपके लिए लेकर आ रहे हैं संजय दत्त और अरशद वारसी की एपिक जोड़ी। हम सब इनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनका इंतजार हमारे इंतजार से भी लंबा था।’ 

इस फिल्म के प्रोड्यूसर संजय दत्त हैं, जबकि फिल्म को डायरेक्ट सिद्धांत सचदेव कर रहे हैं। फिल्म का पोस्टर काफी मजेदार नजर आ रहा है। जैसे की हमने बताया, संजय दत्त और अरशद वारसी दोनों कैदियों के कपड़ों में हैं और सलाखों के पीछे हैं। 

हालांकि, फिल्म का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। अब, जब पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है, तो निश्चित तौर पर हम जल्द इस अपकमिंग मूवी को लेकर अहम जानकारियां जारी होने की उम्मीद करते हैं। अरशद वारसी और संजय दत्त को एक साथ फिर से देखने का उनके फैन्स का लंबे समय का इंतजार अब खत्म होने वाला है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *