28 राज्‍यों के 134 शहरों में पहुंचा Jio 5G, इस्‍तेमाल करना चाहते हैं हाईस्‍पीड इंटरनेट, यूं करें एक्टिवेट!

देश में तेजी से 5G सेवाओं का रोलआउट हो रहा है। 5G सर्विस को लॉन्‍च करने में सबसे आगे हैं- जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel)। बीते सप्‍ताह जियो ने बताया था कि उसने अबतक 134 शहरों में 5G सर्विसेज को लॉन्‍च किया है। इन शहरों के जियो यूजर्स को कंपनी वेलकम ऑफर के तहत इनवाइट कर रही है। योग्‍य जियो यूजर्स इस ऑफर के जरिए अपनी डिवाइस पर हाईस्‍पीड इंटरनेट सर्विस और अनलिमिटेड डेटा के फायदे उठा सकते हैं। फ‍िलहाल इसके लिए उन्‍हें कोई एक्‍स्‍ट्रा चार्ज नहीं देना पड़ रहा है। अगर आप भी अपने स्‍मार्टफाेन पर जियो की 5G इंटरनेट सर्विस को इस्‍तेमाल करना चाहते हैं, तो नीचे दी जा रही जानकारी को ध्‍यान से पढ़ लें। 

जियो या फ‍िर एयरटेल की 5G सर्विसेज को इस्‍तेमाल करने के लिए पहली और जरूरी शर्त यह है कि आपका स्‍मार्टफोन एक 5G स्‍मार्टफोन होना चाहिए। तभी आप अपने फोन में 5G सर्विस को इस्‍तेमाल कर पाएंगे। तमाम स्‍मार्टफोन कंपनियां 5G डिवाइसेज को लॉन्‍च कर रही हैं। 10 से 15 हजार की रेंज में भी 5G स्‍मार्टफोन उपलब्‍ध हैं। 

रही बात जियो की 5G सर्विस की, तो कंपनी पहले ही यह कह चुकी है कि वह यूजर्स को वेलकम ऑफर के जरिए इनवाइट करेगी। जानकारी के अनुसार, वेलकम ऑफर के लिए जियो यूजर्स को MyJio ऐप पर साइन-अप करना होगा। यह ऐप, प्‍ले स्‍टोर और ऐपल स्‍टाेर पर उपलब्‍ध है। साइन-अप करने के लिए यूजर्स को अपना नंबर डालना होगा। 

साइन-अप करने बाद ऐप पर आपको Jio True 5G वेलकम ऑफर का बैनर दिखाई देना चाहिए। इस पर जाकर आप जियो की 5G सर्विस को इस्‍तेमाल करने का तरीका देख सकते हैं। निर्देशों का पालन करने के बाद आप ऑफर के लिए साइन-अप कर पाएंगे। 

यहां ध्‍यान देने वाली बात है कि जियो, टेक्‍स्‍ट मैसेज भेजकर आपकी योग्‍यता को कन्‍फर्म करेगी। यह कन्‍फर्मेशन कितने दिन में आएगा, कहना मुश्किल है। वेलकम ऑफर मिलने में एक हफ्ते का समय भी लग सकता है। जानकारी के अनुसार, एक शर्त यह भी है कि यूजर्स के पास 239 रुपये या उससे ज्‍यादा का अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान होना चाहिए। सबसे जरूरी बात कि आपका स्‍मार्टफोन 5G इनेबल्‍ड होना चाहिए। 
 

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *