भारत की पहली गियर वाली Electric Motorbike हुई Auto Expo 2023 में पेश, Bajaj और Hero को देगी कड़ी टक्कर

भारतीय स्टार्टअप Matter ने Auto Expo 2023 में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक पेश करके सभी बड़े प्लेयर्स को चौंका दिया है। जी हां आपने अब तक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल तो सुनी होंगी और देखी भी होंगी, लेकिन गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल नहीं देखी होगी। जी हां यही खास टेक्नोलॉजी Matter लेकर आई है, जिसने भारत की पहली बिना गियर वाली Electric Motorbike पेश की है। इसके अलावा Matter ने Concept EXE और Concept UT को भी शोकेस किया। 

पावर और स्पेसिफिकेशंस: पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Matter की Electric Motorbike में 6.0 kWh की बैटरी दी गई है जो कि नॉर्मल 5A सॉकेट से प्लग इन करके चार्ज हो सकती है। इसमें दी गई मोटर 10.5kW की पावर और 520Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। इसमें IP67 रेटिंग वाली लिक्विड कूल्ड टेक्नोलॉजी है। यह बाइक फुल चार्ज होने में 5 घंटे का समय लेती है। 

इस इलेक्ट्रिक बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स यूनिट दी गई है। सेफ्टी के लिए इस इलेक्ट्रिक बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस सिस्टम दिया गया है। Matter इलेक्ट्रिक बाइक में 7.0 इंच की टच कंपेटिबल एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसमें नेविगेशन, नोटिफिकेशन अलर्ट और म्यूजिक प्लेबैक का फीचर मिलता है। इस बाइक में सॉफ्टवेयर के लिए OTA अपडेट्स भी मिलेंगे। Matter की इस ई-बाइक में कीलेस ऑपरेशन दिया गया है, जिसमें साथ में की फोब भी मिलता है। यानी कि इसे स्टार्ट करने के लिए चाबी लगाने की जरूरत नहीं है। Matter e-bike के साथ एक चार्जर आता है और इसमें 5 लीटर का ग्लव बॉक्स भी मिलता है, जिसमें चार्जिंग सॉकेट दिया गया है।

Auto Expo 2023 में Matter Concept EXE एक ऐसी बाइक है जो कि युवाओं को काफी पसंद आएगी। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी स्वेपिंग के साथ आएगी, जिससे कि ग्राहकों को चार्जिंग करने के लिए रुकने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही यह कंपनी की किफायती बाइक भी होगी।

ऑटो एक्सपो 2023 में Matter Concept UT एक कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनाई गई इलेक्ट्रिक बाइक होगी। इससे इसका इस्तेमाल करने वालों को डिलीवरी में आसनी होगी और वह कम खर्च में ही इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। इसमें डिलीवरी को आसान बनाने के लिए यह पैनियर्स और अन्य अटैचमेंट्स आएंगे।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *