मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मंगलवार को मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। सबसे पहले फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हुई और देखते ही देखते हेराफेरी 3 के बारे में सर्च बढ़ने लगे। ट्विटर और गूगल पर लोग इस फिल्म से जुड़े अपडेट्स जानना चाह रहे थे।
दर्शकों की उत्सुकता अक्षय कुमार को लेकर भी थी। पहले अक्षय कुमार ने कहा था कि वह अब हेरा फेरी 3 नहीं करेंगे। बीच में खबरें आईं कि कार्तिक आर्यन हेराफेरी 3 में अक्षय कुमार की जगह लेंगे, लेकिन शूटिंग शुरू होने और फिल्म में अक्षय कुमार के होने से फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है।
इंटरनेट पर लोग इस फिल्म को सर्च कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि हेराफेरी 3 सर्च ट्रेंड में बना हुआ है। खुद गूगल इंडिया ने इसकी तस्दीक करते हुए ट्वीट किया है। लिखा, ‘क्या आपने आज सर्च ट्रेंड देखे? ऐ मेरा चश्मा किधर है।’ फैंस भी हेराफेरी 3 की शूटिंग शुरू होने पर अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आखिरकार सपना सच होने जा रहा है। हेराफेरी 3 की शूटिंग शुरू।’ लोग इस बात से भी एक्साइटेड हैं कि फिल्म में वही तिकड़ी नजर आएगी, जो उन्होंने हेराफेरी और फिर हेराफेरी में देखी थी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।