BSNL में निकली 11 हजार से ज्यादा नौकरियां! कंपनी ने दी सफाई

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने कथित तौर पर अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (IPTV) सर्विस शुरू की हैं। राज्य के स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी ने नई सर्विस के लिए सिटी ऑनलाइन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (City Online Media Private Limited) के साथ साझेदारी की है। BSNL अपनी नई IPTV सर्विस के तहत ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ 1,000 से अधिक टीवी चैनलों की पेशकश करेगी।

TelecomTalk की रिपोर्ट के अनुसार, BSNL ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए नई IPTV सर्विस शुरू की है, जिसके तहत ग्राहकों को ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ 1 हजार से ज्यादा टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि BSNL पूरी IPTV सर्विस City Online Media Private Limited के Ulka टीवी ब्रांड के तहत दी जाएंगी।

नई आईपीटीवी सेवाओं के लिए BSNL ग्राहकों को कथित तौर पर TV और ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए दो अलग-अलग कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। कंपनी द्वारा अभी तक चैनलों की सटीक सूची की पुष्टि नहीं की गई है।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि वर्तमान में बीएसएनएल केवल आंध्र प्रदेश में सर्विस शुरू कर रही है। आने वाले महीनों में इसका बड़े पैमाने पर रोलआउट हो सकता है। इसके अलावा, नए और मौजूदा दोनों ग्राहक BSNL और सिटी ऑनलाइन मीडिया की इस सर्विस का लाभ उठा सकेंगे।

IPTV (​​​​इंटेनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन) एक ऑनलाइन सर्विस है, जो यूजर्स को टीवी या स्मार्टफोन जैसे डिवाइस पर लाइव टीवी चैनलों सहित अन्य कंटेंट को स्ट्रीम करने की अनुमति देती है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *