Fitshot Saturn स्मार्टवॉच AI वॉचफेस, 1.32 इंच डिस्प्ले, SpO2 फीचर के साथ मात्र इतनी कीमत में लॉन्च!

स्मार्टवॉच जैसे वियरेबल गैजेट्स अब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं। पिछले कुछ समय से मार्केट में इस सेग्मेंट में कंपीटिशन बहुत तेजी से बढ़ा है और अब अफॉर्डेबल प्राइस में लगभग सभी जरूरी फीचर्स के साथ स्मार्टवॉच उपलब्ध हैं। ऐसे ही एक स्मार्टवॉच Fitshot की ओर से लॉन्च की गई है। Fitshot Saturn स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी है। यह 1.32 इंच डिस्प्ले के साथ आती है। इसकी कीमत और अन्य फीचर्स की जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Fitshot Saturn स्मार्टवॉच की कीमत, उपलब्धता

Fitshot Saturn स्मार्टवॉच की कीमत 1799 रुपये रखी गई है। यह प्राइस कंपनी कुछ सीमित समय के लिए उपलब्ध करवाया है। इसे ब्लैक, ग्रीन, स्काई ब्लू और ब्राउन कलर्स में खरीदा जा सकता है। खरीद के लिए वियरेबल Flipkart के अलावा कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। 
 

Fitshot Saturn स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

Fitshot Saturn स्मार्टवॉच में 1.32 इंच का राउंड डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 360×360 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स की है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा AI आधारित वॉचफेस दिए गए हैं। यह वियरेबल एडवांस्ड ब्लूटूथ कॉलिंग तकनीक के साथ आता है जिसे कंपनी ने SoloSync कहा है। जो कि सिंगल चिपसेट बेस्ड है। इससे वॉच में बैटरी की खपत कम होती है। पेअरिंग के लिए इसे Da Fit ऐप के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। 

इसके अलावा, इसमें बिल्ट इन वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है। सिंगल चार्ज में यह 7 दिन तक चल सकती है, ऐसा कहा गया है। Fitshot Saturn में IP68 रेटिंग भी दी गई है जिससे यह धूल और पानी के छींटों में आसानी से खराब नहीं होती है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा यह हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे SpO2, हार्ट रेट, स्लीप ट्रैकिंग, स्टेप काउंटर आदि से भी लैस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *