Netflix के सेट पर हुआ ड्रोन हादसा, शूटिंग के दौरान पॉपुलर एक्टर हुआ घायल

आजकल फिल्मों को शूट करने के लिए भी बड़े-बड़े एडवांस ड्रोन का इस्तेमाल होता है, लेकिन क्या होगा अगर यही ड्रोन एक्टर या अन्य क्रू के लिए मुसिबत बन जाए? इसी तरह की एक घटना नेटफ्लिक्स के शूट के दौरान हुई, जहां एक हाई-प्रोफाइल ताइवानी अभिनेता बुरी तरह घायल हो गया। इसकी वजह थी एक कैमरा ड्रोन का एक्टर के चेहरे से टकराना, जिसमें उसे गंभीर चोटे आई हैं।

Variety की रिपोर्ट के अनुसार, Netflix के एक सेट पर शूट के दौरान एक कैमरा ड्रोन काई को (Kai Ko) नाम के जाने-माने अभिनेता के चेहरे से टकरा गया, जिसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं। यदि आप इस हादसे की गंभीरता का अनुमान लगाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि कैमरा ड्रोन साइज में काफी बड़े होते हैं और इनके रोटरी ब्लेड काफी शार्प होते हैं।

रिपोर्ट बताती है कि एक्टर के मैनेजर का कहना है कि उन्हें लगी चोटें बेहद गंभीर है, जिसके लिए उन्होंने “गंभीर विकृति” शब्द का इस्तेमाल किया है। एक्टर की चीकबोन में कथित तौर पर करीब 30 टांके आए हैं। दुर्घटना पिछले साल 27 दिसंबर को हुई थी, लेकिन मीडिया में यह अब रिपोर्ट की गई है। 

बताया जा रहा था कि शूट सिंगापुर के MM2 Asia और ताइवान के Good Films Production द्वारा निर्मित एजेंट फ्रॉम एबव (Agent From Above) नाम की सीरीज का था, जो एक चीनी भाषा की फंतासी सीरीज है।

शो के निर्माताओं ने Variety को बताया कि क्रू ने काम फिर से शुरू कर दिया है, लेकिन एक्टर अभी तक सेट पर नहीं लौटे हैं क्योंकि उन्हें आराम करने और ठीक होने के लिए अधिक समय दिया जा रहा है।

रिपोर्ट आगे कहती है कि प्रोडक्शन द्वारा जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि चालक दल मानक सुरक्षा दिशानिर्देशों के भीतर कैमरे से लैस ड्रोन का उपयोग कर रहा था और कहा कि ड्रोन के प्रोपेलर ब्लेड “एक सुरक्षात्मक परत द्वारा ढके थे और इनमें कोई विस्फोट नहीं हुआ और न ही ब्लेड बिखरे थे।”

इसमें कहा गया है कि “हमें बेहद अफसोस है कि दुर्घटना हुई और काई के गालों पर चोटें आईं। काई को तुरंत चिकित्सा प्रदान की गई, और उनकी टैलेंट मैनेजमेंट टीम ने उनके लिए माइक्रो-स्टिचिंग की भी व्यवस्था की।”

प्रोडक्शन टीम ने घटना की पूरी जांच शुरू कर दी है ताकि पता लगाया जा सके कि ड्रोन के इस्तेमाल से किया गया शूट इतना गलत कैसे हो सकता है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *