3499 में देसी कंपनी लाई ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ रोलेक्स जैसे लुक वाली स्मार्टवॉच, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी

Fire Boltt ने अपने Luxe कलेक्शन के तहत दूसरी स्मार्टवॉच Fire Boltt Blizzard को पेश किया है। ब्लूटूथ कॉलिंग से लैस इस स्मार्टवॉच में 7 दिनों तक चलने वाली बैटरी दी गई है। यह स्मार्टवॉच लेटेस्ट स्पोर्ट्स और हेल्थ फीचर का सपोर्ट करती है। Fire Boltt Blizzard देखने में तो एक सामान्य या पारंपरिक स्मार्टवॉच की तरह लगती है, लेकिन फीचर्स काफी एडवांस हैं। यहां हम आपको Fire Boltt Blizzard के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे है।
 

Fire Boltt Blizzard की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Fire Boltt Blizzard को 3,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। उपलब्धता के मामले में यह स्मार्टवॉच 23 फरवरी से Fire Boltt की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर मिलेगी। कलर ऑप्शन के लिए फायर बोल्ट ब्लिजार्ड सिल्वर, सिल्वर और ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड ऑप्शन में आती है।
 

Fire Boltt Blizzard के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Fire Boltt Blizzard में एचडी रेजॉल्यूशन वाली 1.28 इंच की डिस्प्ले दी गई है। फायर बोल्ट ब्लिजार्ड में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर और वीमेन मेंस्ट्रुअल साइकल मॉनिटर दिया गया है। स्पोर्ट्स लवर्स के लिए खास बात यह है कि Boltt Blizzard 120 स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टवॉच जंग रहित मैटेरियल और हाई-टेक सिरेमिक से तैयार ड्यूल शेड से लैस है। इस वॉच में एक रोटेटिंग क्राउन, एक होम बटन और एक बैक बटन दिया गया है। यह IP67 सर्टिफाइड वाटर रेसिस्टेंट है। इस स्मार्टवॉच में एक सर्कुलर डायल दिया गया है।

फायर बोल्ट की इस स्मार्टवॉच में डायरेक्ट ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए एक इनबिल्ट स्पीकर और एक डायल पैड दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टवॉच में वॉयस एसिस्टेंट सपोर्ट, स्मार्ट नोटिफिकेशन, कैमरा कंट्रोल, वेदर अपडेट और काफी कुछ दिया गया है। अगर गेमिंग के शौकीन हैं तो आपको इस स्मार्टवॉच में इन-बिल्ट गेम्स भी मिलने वाले हैं। Fire Boltt Blizzard में 220mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 7 दिनों तक चल सकती है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *