बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही पर महाठग सुकेश ने लगाया बड़ी रकम, BMW लेने का आरोप

पिछले कई महीनों से 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की जांच का सामना कर रही बॉलीवुड एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez और Nora Fatehi के लिए मुश्किलें कम नहीं हो रही। इस मामले के मुख्य आरोपी Sukesh Chandrasekhar ने आरोप लगाया है कि नोरा ने उससे घर खरीदने के लिए बड़ी रकम ली थी। 

ED ने जैकलीन और नोरा से पूछताछ की है और जैकलीन के देश छोड़कर जाने पर रोक लगी है। इस मामले में नोरा गवाह बन गई हैं। उन्होंने महाठग कहे जाने वाले सुकेश पर आरोप लगाया था कि उसने एक बड़े घर और अन्य लग्जरी आइटम का वादा किया था। महाठग ने इसे लेकर नोरा पर पलटवार किया है। मीडिया को जारी एक बयान में सुकेश ने कहा है, “नोरा एक घर खरीदकर देने का वादा करने की बात कर रही हैं लेकिन उन्होंने पहले ही मोरक्को में अपने परिवार के लिए एक घर खरीदने के लिए मुझसे बड़ी रकम ली है। वह ये कहानियां कानून से बचने के लिए सुना रही हैं।” 

इसके अलावा सुकेश का यह भी कहना है कि उसने नोरा को एक लग्जरी कार भी खरीदकर दी थी। उसने दावा किया कि  ED के पास इससे जुड़े चैट और स्क्रीनशॉट हैं और इसमें कोई झूठ नहीं है। लग्जरी कार के बारे में उसने बताया, “मैं उसे रेंज रोवर देना चाहता था लेकिन वह कार उपलब्ध नहीं थी और वह कार जल्द चाहती थी। मैंने उसे BMW S सीरीज दी थी, जिसका उसने इस्तेमाल किया था। वह गैर-भारतीय थी और इस वजह से उसने इस कार का रजिस्ट्रेशन अपनी दोस्त के पति के नाम पर करवाने के लिए कहा था।” 

पिछले सप्ताह इस मामले से जुड़ी सुनवाई में जैकलीन ने दिल्ली की एक अदालत को बताया था कि सुकेश ने उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है और उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। अदालत को दिए अपने बयान में जैकलीन ने कहा था कि सुकेश से उनकी पहचान होम मिनिस्ट्री के एक वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर करवाई गई थी। जैकलीन ने पिंकी इरानी के जरिए सुकेश से मिलने की सहमति दी थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि पिंकी को सुकेश की गतिविधियों की जानकारी थी लेकिन उसने इसके बारे में जैकलीन को नहीं बताया। जैकलीन ने खुलासा किया है कि उन्होंने केरल और चेन्नई की यात्रा के लिए सुकेश के प्राइवेट जेट का इस्तेमाल किया था। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *