maohhkfo

देश में चल रहे Auto Expo 2023 के पहले दिन Tata Motors ने अपनी इलेक्ट्रिक लाइनअप के अपकमिंग मॉडल से पर्दा उठाया। Tata ने इवेंट में कंपनी की पॉपुलर SUV Harrier का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश किया। इतना ही नहीं, कंपनी ने इसके साथ कई अन्य घोषणाएं भी की। Tata ने Harrier EV के साथ Sierra EV और Curvv व Avinya EV कॉन्सेप्ट को भी दिखाया। इसके साथ ही कुछ कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को भी शोकेस किया।

Auto Expo 2023 में Tata Motors के खेमे से कई वाहनों की घोषणाए हुई। प्रदर्शन की शान Tata Harrier EV थी, क्योंकि इसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल बेड़े में Tata Nexon EV और Tata Tigor EV हैं। इवेंट में कई इलेक्ट्रिक वाहनों और अपने नए प्लेटफॉर्म को देखाने के साथ, कंपनी ने पांच वर्षों में अपने पोर्टफोलियो में ईवी योगदान को 25% तक बढ़ाने और 2030 तक 50% तक पहुंचाने के लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा दिया है।

Harrier EV SUV, Tata Motors की Gen 2 EV और Land Rover D8 से प्राप्त Omega आर्किटेक्चर के कॉम्बिनेशन के साथ आती है। कंपनी का कहना है कि Harrier EV को Jaguar Land Rover के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। इलेक्ट्रिक SUV में डुअल-मोटर सेटअप, ऑल-व्हील ड्राइव, क्लाउड कनेक्टेड टेलीमैटिक्स और ओवर-द-एयर अपडेट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

इसके अलावा, कार निर्माता ने Punch और Altroz के CNG वेरिएंट को भी पेश किया है। खास बात यह है कि बूट स्पेस को पूरी तरह से खत्म करने वाले पारंपरिक 60 लीटर CNG टैंक के बाजाय इस बार टाटा ने अपनी दोनों कारों में 30-लीटर के दो टैंक दिए हैं। इस डुअल-सिलेंडर सेटअप के साथ दोनों कारों में स्टोरेज स्पेस बच जाता है।
 

Tata Punch CNG Variant at Auto Expo 2023

पंच और अल्ट्रोज दोनों में 86PS पावर जनरेट करने में सक्षम 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। सीएनजी पर चलने के दौरान इंजन 73PS की मैक्समम पावर और 95Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेंगे। Punch के CNG वेरिएंट में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, क्रूज कंट्रोल, डुअल एयरबैग और एक रियर पार्किंग कैमरा मिलता है। वहीं, Altroz ​​CNG वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलैंप, मूड लाइटिंग और रेन-सेंसिंग वाइपर मिलता है।

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *