Apple के CEO Tim Cook की सैलरी 40 प्रतिशत घटी, अधिक पैकेज पर उठे थे सवाल

अमेरिकी स्मार्टफोन और टेक कंपनी Apple के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Tim Cook की सैलरी में इस वर्ष 40 प्रतिशत की कटौती हुई है। इसका कारण इनवेस्टर गाइडेंस और खुद टिम की ओर से सैलरी में कमी का निवेदन है। उन्हें इस वर्ष कंपनी की परफॉर्मेंस से जुड़ी स्टॉक यूनिट्स का पर्सेंटेज 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया जाएगा। 

पिछले वर्ष टिम को 9.94 करोड़ डॉलर का पैकेज मिला था। इसमें 30 लाख डॉलर की बेस सैलरी और लगभग 8.3 करोड़ डॉलर की स्टॉक यूनिट्स और बोनस शामिल था। यह इससे पिछले वर्ष की तुलना में कुछ अधिक था, जब टिम का पैकेज 9.87 करोड़ डॉलर का था। एपल ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया, “टिम का पैकेज शेयरहोल्डर्स के फीडबैक, एपल की असाधारण परफॉर्मेंस और टिम के सुझाव पर आधारित है।” एपल की टिम की पिछली सैलरी को लेकर इंस्टीट्यूशनल शेयरहोल्डर सर्विसेज जैसे ग्रुप्स ने निंदा की थी। हालांकि, कंपनी के अधिकतर शेयरहोल्डर्स ने इसे पिछले वर्ष स्वीकृति दी थी। 

इस वर्ष टिम का वास्तविक पैकेज कंपनी के शेयर के प्रदर्शन के आधार पर बदल सकता है। टिम ने अपनी वेल्थ का बड़ा हिस्सा चैरिटी के लिए देने की प्रतिबद्धता जताई है। Apple ने पिछले वर्ष ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में रेवेन्यू के लिहाज से टॉप पोजिशन बरकरार रखी है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की सेल्स में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद रेवेन्यू में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी। कंपनी के एवरेज सेलिंग प्राइस में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी इसका बड़ा कारण था। 

एपल की कुल सेल्स में 5G फोन्स की हिस्सेदारी लगभग 46 प्रतिशत की थी। तीसरी तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में रेवेन्यू के लिहाज से कंपनी की 42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। पिछले वर्ष तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा 37.1 प्रतिशत का था। जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी के iPhone 14, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max की सेल्स सबसे अधिक रही। एपल ने iPhone 14 Plus की शिपिंग अक्टूबर के पहले सप्ताह तक शुरू नहीं की थी। ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में रेवेन्यू के लिहाज से दक्षिण कोरिया की Samsung 18.3 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर थी। चीन की Xiaomi ने 8.3 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *