40,000mAh बैटरी, 65W फास्ट चार्जिंग वाला Ambrane Stylo Boost पावरबैंक लॉन्च, लैपटॉप भी करेगा चार्ज, जानें कीमत

मोबाइल फोन और टैबलेट से लेकर लैपटॉप तक अब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन गए हैं। ऑफिस हो या अपनों से कनेक्टेड रहना हो, इन डिवाइसेज के बिना अब मनुष्य अधूरा महसूस करता है। ऐसे में इन डिवाइसेज का चार्ज्ड रहना भी जरूरी बन जाता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Ambrane ने अपना नया पावरबैंक Ambrane Stylo Boost लॉन्च किया है जो 40000mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। इसमें लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा भी है। साथ ही यह फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है। इसकी कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Ambrane Stylo Boost 40000mAh पावरबैंक की कीमत, उपलब्धता

Ambrane Stylo Boost को कंपनी ने 3,999 रुपये में लॉन्च किया है। पावर बैंक को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे Amazon और Flipkart से भी खरीदा जा सकता है। यह ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शंस के साथ आता है। फ्लिपकार्ट पर इसकी सेल 1 फरवरी 2023 से शुरू होने जा रही है।
 

Ambrane Stylo Boost 40000mAh पावरबैंक के फीचर्स

Ambrane Stylo Boost में 65W PD आउटपुट दी गई है जिससे यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और Type-C लैपटॉप्स को भी बहुत जल्दी चार्ज कर सकता है। उदाहरण के लिए, कंपनी के अनुसार यह MacBook Pro को 2 घंटे 20 मिनट में चार्ज कर सकता है। 20W QC 3.0 आउटपुट के साथ यह आईफोन और एंड्रॉयड डिवाइसेज को 30 मिनट में ही 50% तक चार्ज कर सकता है। इसमें तीन आउटपुट पोर्ट मिलते हैं जिनमें से 2 पोर्ट USB-A टाइप हैं और 1 पोर्ट USB-C टाइप है। इसकी मदद से आप कई डिवाइसेज को एक साथ इससे चार्ज कर सकते हैं। इसमें चार्जिंग के लिए दोतरफा फीचर मिलता है यानि कि पावरबैंक खुद भी 60W फास्ट चार्जिंग की मदद से बहुत जल्दी चार्ज हो जाता है। 

Ambrane Stylo Boost 40000mAh पावरबैंक में मैटेलिक फिनिश देखने को मिलती है लेकिन इसे एबीएस प्लास्टिक से बनाया गया है जो कि काफी टिकाऊ बताया जाता है। साथ ही इसमें एलईडी लाइट्स भी दी गई हैं, जिसकी मदद से आप ट्रैक कर सकते हैं कि इसमें कितनी बैटरी बची है और कब इसे चार्ज करने की जरूरत है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By MINIMETRO LIVE

Minimetro Live जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब में काम नहीं करते, यह कलम और माइक का कोई मालिक नहीं, हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, जनकल्याण ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है। आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं, वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलती तो जो दान देता उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता, मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए सभी गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे | अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ? आज के दौर में मीडिया संस्थान भी प्रभुत्व मे आ गई कोई सत्ता पक्ष की तरफदारी करता है वही कोई विपक्ष की, इसका मूल कारण है पैसा और प्रभुत्व , इन्ही सब से बचने के लिए और निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने गुरुकुल परम्परा को अपनाया है । इस देश के अंतिम व्यक्ति की आवाज और कठिनाई को सरकार तक पहुचाने का भी संकल्प लिया है इसलिए आपलोग निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन करने के लिए हमे भीख दें 9308563506 पर Pay TM, Google Pay, phone pay भी कर सकते हैं हमारा @upi handle है 9308563506@paytm मम भिक्षाम देहि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *