पटना. वर्ष 2020-21 में इनर व्हील क्लब पटना को उनके बेहतरीन कार्यों के लिए डिस्ट्रिक्ट 325 की पूर्व जिला अध्यक्षा शीला रंजन ने सम्मानित किया। क्लब के पिछले वर्ष के मुख्य पदाधिकारियों ने डॉ शीला रंजन से स्वयं पुरस्कार लिया।

 

क्लब की पूर्व अध्यक्षा उषा सिन्हा ने अपार हर्ष जताते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों से लगातार इनर व्हील क्लब पटना बेस्ट क्लब के अवार्ड जीतता आया है। डॉ शीला रंजन ने वैश्विक आपदा के समय भी क्लब द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। इन पुरस्कारों में विशेष आभार पुरस्कार सी सी सी सी पूर्व जिला अध्यक्षा डॉ नीना कुमार, पूर्व अध्यक्षा सरिता प्रसाद, उत्कृष्ट सी जी आर पूर्व अध्यक्षा संगीता वर्मा, सर्वश्रेष्ठ अध्यक्षा उषा सिन्हा, सर्वश्रेष्ठ सचिव श्रुति राम, उत्कृष्ठ कोषाध्यक्ष कंचन, उत्कृष्ठ आई एस ओ कविता सिन्हा को दिया गया।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *