पटना, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 में राज्य से प्रतियोगिता में चयनित बाल वैज्ञानिक एवम मार्गदर्शक शिक्षक के लिए राष्ट्रीय परियोजना चयन एवम समृधिकरण कार्यशाला का आयोजन पटना के तारामंडल के सभागार में किया गया, जिसके अंतर्गत भिन्न भिन्न विद्यालयों (सरकारी एवम गैर सरकारी) के 50 स्टेट अवॉर्डी बाल वैज्ञानिकों ने अपनी परियोजना का प्रस्तुतिकरण किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिनमें विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर , पटना साइंस कॉलेज के प्राचार्य, संयुक्त निर्देशक एससीईआरटी , प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवम डॉक्टर डॉली सिन्हा, डॉक्टर अरुण कुमार एवम अन्य मौजूद थे।


इस कार्यक्रम में 50 में से 30 बाल वैज्ञानिकों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया जिसका आयोजन अहमदाबाद साइंस सिटी में जनवरी 2023 में होगा। चयनित 30 बाल वैज्ञानिकों में सारण जिले के सोनपुर में स्थित केपीएसपी उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाजल के छात्र अंश प्रताप सिंह एवम टीम सदस्य ऋतुराज का चयन किया गया। इनकी परियोजना का कुशल मार्गदर्शन प्रीति श्रीवास्तव ने किया। जैसा कि मैडम ने बताया कि जैव घटकों से जैव प्लास्टिक की थैला, ग्लास, टेबल मैट आदि का निर्माण किया गया।यह परियोजना कार्य धरती की विभिन्न समस्याओं जैसे ग्लोबल वार्मिंग, वायु, मृदा प्रदूषण को रोकने में सहायक है जो राज्य एवम देश के प्रगति में अहम भूमिका निभा सकती है।साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2020 में उनके कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय की छात्रा साक्षी कुमारी का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ था।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *