बनारस, सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन बनारस ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। दीदीजी फाउंडेशन बनारस की अध्यक्ष सुकेशी शंकर सिन्हा के नेतृत्व में 100 से अधिक जरूरतमंद लोगों बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर सुकेशी शंकर सिन्हा ने बताया कि कोई गरीब ठंड से पीड़ित न हो यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाया जाना बेहद जरूरी है। हमारी कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पल्लवी,रीना, प्रतिमा सिंह, मोना सिंह, अंजना जी, जूली जी, मंजू जी, मोना जी, जया ने सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि उनके सामाजिक काम में उनके पति अंशुमाली शंकर और परिवार के सभी सदस्य सहयोग करते हैं।
इस बीच दीदीजी फांडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद ने सुकेश शंकर सिन्हा की इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि ठंड के मौसम में गर्म कपड़े की जरूरत सभी को है।समाज के लोगों को जरूतरतमंदों की मदद में आगे आना चाहिए।समाज में रहने वाले सभी व्यक्तियों का यह दायित्व है।उन्होंने बताया कि गरीबों की मदद से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है। ठंड के मौसम में इस प्रकार का पुनीत कार्य अवश्य करना चाहिए।दीदीजी फाउंडेशन की कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। कोई भी जरूरतमंद बेसहारा ठंड के कारण परेशान हो तो तत्काल उसकी सहायता करें।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *