भोजपुरी की लोकप्रिय सिंगर – एक्‍टर अक्षरा सिंह का नये साल में नया गाना ‘करी ना बलम जी मनमानी’ मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रिलीज हो गया है। इस गाने में फीट राकेश मिश्रा का है, जो खुद भी एक मंजे हुए सिंगर एक्‍टर हैं और बीते साल उनका एक गाना खूब वायरल हुआ था।  गाने का थीम पति – पत्‍नी के बीच के संवाद पर आधारित है। यह गाना म्‍यूजिक वाइड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

नये साल में अक्षरा को अपने इस गाने से बेहद उम्‍मीदें हैं। उन्‍होंने कहा कि ये गाना सबों की जिंदगी से प्रेरित है। आप भी जब गाने को सुनेंगे, तो मजा आयेगा। मेरी कोशिश होती है कि मैं अपने गानों से हेल्‍दी इंटरटेंमेंट के साथ सबका मनोरंजन करूं। ऐसे में आपका प्‍यार और आशीर्वाद बेहद मायने रखता है। उन्‍होंने राकेश मिश्रा को लेकर कहा कि वे एक अच्‍छे कलाकार हैं। उनके साथ काम करने में हमेशा मजा आता है। हम पहले भी साथ काम कर चुके हैं। इस गाने में हमने अपना बेस्‍ट दिया है।

आपको बता दें कि  गाना ‘करी ना बलम जी मनमानी’ को अक्षरा सिंह ने गाया है। फीट राकेश मिश्रा का है और दोनों इस गाने के म्‍यूजिक वीडियो में भी नजर आये हैं। लिरिक्‍स मनोज मतलबी का है। संगीत अविनाश झा घुंघरू का है। कोरियोग्राफर एम के गुप्‍ता जोय हैं। डीओपी पंकज सोनी और पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *